नयी दिल्ली (हि.स.)। भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच फिर निहत्थी झड़प हुई है। सिक्किम के नाकू ला में चीन के गश्ती दल के कुछ सैनिक भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे जिस पर भारतीय सैनिकों ने रोका। विवाद बढऩे पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हाथापाई हुई जिसमें दोनों ओर के जवान घायल हुए हैं। चीन की तरफ से करीब 20 सैनिकों के घायल होने की खबर है जबकि भारत के 4 जवानों को चोटें आईं हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाके में तनाव बरकरार है। दोनों देशों के बीच 16 घंटे तक चली 9वें राउंड की सैन्य वार्ता के बाद यह मामला सामने आया है। भारत-चीन सीमा पर सिक्किम के नाकू ला सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिक करीब 8 माह बाद आमने-सामने आए हैं। तीन दिन पहले चीनी सेना ने सीमा की यथास्थिति बदलने का प्रयास करते हुए उसके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में बढऩे की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान भारतीय जवानों ने पीएलए के गश्ती को रोक दिया था। भारतीय जवान बड़ी संख्या में थे, इसलिए मजबूती से भिड़ गए। दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई यह झड़प सिर्फ हाथापाई तक ही सीमित रही और दोनों ओर से किसी भी तरह के हथियारों का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसके बावजूद झड़प में 4 भारतीय और 20 चीनी सैनिक घायल हुए हैं। फिलहाल स्थिति अब नियंत्रण में है लेकिन इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाके में तनाव बरकरार है। उत्तरी सिक्किम के नाकू ला सेक्टर में यह क्षेत्र पांच हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित है, जो सड़क मार्ग से जुड़ा नहीं है। यहीं पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच ताजा झड़प हुई है। आपसी नोक-झोंक का यह पहला मामला नहीं है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच ऐसा तनावपूर्ण माहौल समय-समय पर बनता रहता है। मौजूदा गतिरोध बढऩे की शुरुआत 9/10 मई, 2020 को यहीं से हुई थी जब दोनों देशों की सेनाओं के नियमित गश्त के दौरान चीन के सैनिकों ने घुसपैठ का प्रयास किया था। इसी वजह से भारतीयों और चीनी सैनिकों के बीच हाथापाई हुई थी। सेना की पूर्वी कमान ने मामले को सुलझा लिया था लेकिन आक्रामक झड़प में दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आई थीं। भारतीय सेना ने एक आधिकारिक बयान जारी करके कहा है कि उत्तरी सिक्किम के नाकु ला में 20 जनवरी को भारत और चीन के सैनिकों के बीच मामूली झड़प हुई जिसे लोकल कमांडर स्तर पर तय प्रोटोकॉल के हिसाब से सुलझा लिया गया है। भारत और चीन के कोर कमांडरों के बीच पूर्वी लद्दाख के चुशूल सेक्टर में भारतीय क्षेत्र मोल्डो में रविवार को सुबह 10.30 बजे शुरू हुई बैठक आज सुबह लगभग 2.30 बजे समाप्त हुई। यह बैठक लगभग 16 घंटे तक चली। भारत-चीन का साझा बयान अभी जारी नहीं हुआ है जिसका इंतजार है। सीमा पर तनाव को सुलझाने के क्रम में कई दौर की वार्ता हुई लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। इससे पहले 6 नवम्बर, 2020 को सैन्य वार्ता हुई थी।
Related Articles
अडानी समूह में हिस्सेदारी वाले तीन विदेशी फंड के खाते फ्रीज, गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर धड़ाम
Post Views: 426 उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनियों में हिस्सेदारी वाले तीन विदेशी फंड के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने तीन विदेशी फंड्स अलबुला इन्वेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड के खाते फ्रीज कर दिए हैं। इन फंड पर आरोप है कि नई गाइडलाइंस के मुताबिक […]
क्या चीन की लैब में पैदा हुआ कोरोना; जाँच पर भारत भी आया सामने
Post Views: 293 कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से कोरोना वायरस की उत्पत्ति की दूसरे चरण की जाँच आगे बढ़ाने को कहा था. अमेरिका ने ये भी कहा है कि चीन में स्वतंत्र विशेषज्ञों को वास्तविक डेटा और नमूनों तक पहुँच मिलनी […]
Monsoon Session: विपक्ष के हंगामें के बीच कई विधेयक पारित, कल तक के लिए स्थगित
Post Views: 703 नई दिल्ली, । पेगासस जासूसी कांड की जांच की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने अब तक सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी है। मॉनसून सत्र के 9वें दिन भी विपक्ष के हंगामें के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही को चारू रूप से नहीं चलाया जा सका। भारी हंगामें के चलते लोकसभा और […]