ओपीडी कर रहे डॉक्टर से मरीजों के बारे में ली जानकारी
खेतासराय। खेतासराय – खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी का सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। जिससे पीएचसी सोंधी में हड़कम्प मच गया। तीस मिनट के निरीक्षण के उपरांत संतुष्टि जाहिर करते साफ – सफाई पर विशेष ध्यान की बात कही। उक्त पीएचसी पर औचक निरीक्षण करने पहुँची सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर को जांच किया। इसके बाद प्रसव कक्ष का निरीक्षण, दवाओं का स्टॉक व रख – रखाव का जांच पड़ताल की। ओपीडी कर रहे डॉ. एहतेसामुद्दीन से मरीजों के बारे में जानकारी करते हुए विशेष रूप से साफ – सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों में अफरा – तफरी मची रही। ऐसे में सीएमओ के औचक निरीक्षण में संतुष्टि जाहिर की उनके जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
Post Views: 857 जौनपुर। वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले गौराबादशाहपुर मार्केट बारी रोड शिव शक्ति मंदिर पर बुधवार को भोजपुरी फिल्म दिशा एक प्रेम कथा का मुहूर्त किया गया। फिल्म के निर्माता विपुल सत्यजीत राय ने भगवान गणेश के प्रतिमा पर नारियल तोड़कर फिल्म का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह […]
Post Views: 7,593 जौनपुर,। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रसार का शोर मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार की शाम छह बजे थम गया। अब 15 अप्रैल गुरुवार को जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही प्रधान पद के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए बनाए गए कुल 5106 मतदेय […]
Post Views: 847 जिनको २८ जनवरीको लगी थी पहली डोज, उन्हें लगेगी दूसरी डोज जौनपुर। जिले में गुरुवार को उन स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी जिन्हें 28 जनवरी को पहली डोज लगी थी। इसके साथ ही कोविन पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद भी टीकाकरण से वंचित स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आज […]