News TOP STORIES उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहा काला धुंआ; आसपास हड़कंप


नोएडा, नोएडा के सेक्टर तीन स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी है। आग इतनी भयावह है कि इसका धुंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। आग लगते ही फैक्ट्री और आसपास अफरातफरी मच गई। आग में कोई फंसा है या नहीं, अभी इसका पता नहीं चल सका है। 

आग लगने की ये घटना सेक्टर-तीन स्थित टी सीरिज चौराहा और सेक्टर-दो फायर स्टेशन के बीच हुआ है। खबर लिखे जाने तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचे थे। आग की लपटे काफी तेज हैं। आग लगने आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

डिस्क्लेमर – यह घटना अभी-अभी घटी है। अभी मौके पर पुलिस अथवा अग्निशमन कर्मी नहीं पहुंचे हैं। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।