ओपीडी कर रहे डॉक्टर से मरीजों के बारे में ली जानकारी
खेतासराय। खेतासराय – खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी का सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। जिससे पीएचसी सोंधी में हड़कम्प मच गया। तीस मिनट के निरीक्षण के उपरांत संतुष्टि जाहिर करते साफ – सफाई पर विशेष ध्यान की बात कही। उक्त पीएचसी पर औचक निरीक्षण करने पहुँची सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर को जांच किया। इसके बाद प्रसव कक्ष का निरीक्षण, दवाओं का स्टॉक व रख – रखाव का जांच पड़ताल की। ओपीडी कर रहे डॉ. एहतेसामुद्दीन से मरीजों के बारे में जानकारी करते हुए विशेष रूप से साफ – सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों में अफरा – तफरी मची रही। ऐसे में सीएमओ के औचक निरीक्षण में संतुष्टि जाहिर की उनके जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
Post Views: 1,647 बक्शा के महिमापुर डीह के पास स्कूल वाहन ने मारा धक्का, सिंगरामऊ में हरिहरपुर क्रासिंग के पास डिवाइडर से टकराया जलालपुर में खेतासराय का युवक आया अज्ञात वाहन की चपेट में जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत […]
Post Views: 1,927 उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षाफल का इंतजार समाप्त। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से सम्बन्ध राज्य में स्थित शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और इस बार आयोजित हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं में […]
Post Views: 1,118 लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की यूपी पीईटी परीक्षा शनिवार को पहले दिन सम्पन्न हो गई। प्रदेश के सभी जिलों में दो पालियों में आयोजित की जा रही इस परीक्षा में बचे अभ्यर्थी रविवार को परीक्षा देंगे। साल्वर गैंग ने इस परीक्षा में भी सेंध लगा दी है। उत्तर […]