News TOP STORIES आगरा आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश कानपुर चंदौली जौनपुर नयी दिल्ली प्रयागराज बरेली बलिया भदोही, ज्ञानपुर मऊ मिर्जापुर राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी सोनभद्र

UP Board : ये रहा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक, पहली बार 100 प्रतिशत रिजल्ट


  1.  उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षाफल का इंतजार समाप्त। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से सम्बन्ध राज्य में स्थित शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और इस बार आयोजित हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित परीक्षार्थियों के परीक्षाफल की घोषणा आज यानि मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को कर दी गई है। परीक्षार्थी अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव लिंक से चेक कर सकते हैं। साथ ही, परीक्षार्थी अपना परिणाम जागरणजोश, JagranJosh.com पर देख सकते हैं।
  • 01:42 PM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: पहली बार 100 प्रतिशत रिजल्ट

    100 वर्षों में पहली बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया गया। इस बार पहली बार 100 प्रतिशत रिजल्ट जारी किया गया। किसी भी विद्यार्थी का रिजल्ट नहीं रोका गया।

  • 01:41 PM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: 12वीं में 75.52 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास

    इसी प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 75.52 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।

  • 01:36 PM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: बालिकाओं का प्रतिशत ज्यादा है

    इस बार की बोर्ड परीक्षाओं में बालिकाएं बालकों से आगे हैं। पिछले साल भी छात्राएं आगे थीं। टॉपर्स हाईस्कूल में प्रियांशी सीतापुर ने टॉप किया है

  • 01:34 PM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: 89.78 प्रतिशत हाई स्कूल का रिजल्ट, इंटर का 75.52 प्रतिशत रिजल्ट

    89.78 प्रतिशत हाई स्कूल का रिजल्ट, इंटर का 75.52 प्रतिशत रिजल्ट

  • 01:29 PM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: upmsp.edu.in पर, ये रहे डायरेक्ट लिंक

    यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

  • 01:25 PM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: upmsp.edu.in पर देखें परिणाम

    परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर और रिजल्ट पोर्टल पर देख सकते हैं।

  • 01:22 PM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने से पहले परिणाम का औपचारिक एलान होगा, जिसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही मिनट में शुरू हो जाएगी

  • 01:15 PM, 25 Apr 2023

    UP Board 10th, 12th Result 2023 Live: टॉपर्स के नामों की घोषणा जल्द

    यूपी बोर्ड सचिव द्वारा हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल के औपचारिक एलान के दौरान दोनों ही कक्षाओं में अधिकतम प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओं के नामों की भी घोषणा की जाएगी।

  • 01:09 PM, 25 Apr 2023

    UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: UPMSP सचिव की घोषणा के बाद देखें परिणाम

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा यूपीएमएसपी सचिव द्वारा की जाएगी। औपचारिक एलान के बाद अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर देख पाएंगे।

  • 01:03 PM, 25 Apr 2023

    UPMSP Result 2023 Live: क्या करें अगर न दिखे परिणाम

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिए परिणाम यदि नहीं दिखता है तो स्टूडेंट्स जागरणजोश पर भी परिणाम देख सकते हैं।

  • 12:52 PM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 10th, 12th 2023 Live: न दिखे परिणाम ये है ट्रिक

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 ऑनलाइन चेक करते समय यदि परिणाम न दिखे तो परेशान न हों, पेज रिफ्रेश करके दोबारा प्रयास करें और रोल नंबर सबमिट करने से पहले जांच लें।

  • 12:47 PM, 25 Apr 2023

    UP Result 2023 LIVE: एक बार में ऐसे देखें परिणाम

    परीक्षार्थी अपना परिणाम एक बार में देखने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले दोबारा चेक कर लें। कई बार हड़बड़ी गलत रोल नंबर सबमिट हो जाने की संभावना रहती है।

  • 12:35 PM, 25 Apr 2023

    UP Result 2023 LIVE: औपचारिक एलान प्रेस कॉन्फ्रेंस में

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही देर में शुरू होगी। वहीं, परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है।

  • 12:28 PM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है।

  • 12:21 PM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: न खुले वेबसाइट तो ऐसे करें चेक

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक को UPMSP की वेबसाइट और यूपी रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। हालांकि, यदि वेबसाइट न खुले तो परीक्षार्थी अपना परिणाम जागरणजोश पर देख सकते हैं।

  • 11:50 AM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 Live: एक्टिव हुआ यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षार्थी इन लिंक के माध्यम से छात्र अपना यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 देख सकेंगे।

  • 11:50 AM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 Live: एक्टिव हुआ यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षार्थी इन लिंक के माध्यम से छात्र अपना यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 देख सकेंगे।

  • 11:22 AM, 25 Apr 2023

    UPMSP Result 2023 Live: थोड़ी देर में शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बस कुछ ही देर में शुरू होगी।

  • 11:12 AM, 25 Apr 2023

    UPMSP Result 2023 Live: एकबार में ऐसे देखें रिजल्ट

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा कुछ ही देर में की जानी है। ऐसे में परीक्षार्थी अपना परिणाम एक बार में देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर सबमिट करने से पहले दोबारा चेक कर लें।

  • 11:01 AM, 25 Apr 2023

    UPMSP Result 2023 10th, 12th Live: न खुले वेबसाइट तो ये है विकल्प

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। हालांकि, यदि UPMSP वेबसाइट या यूपी सरकार का रिजल्ट पोर्टल ओपेन न हो तो परीक्षार्थी अपने नतीजे जागरणजोश पर भी देख सकेंगे।

  • 10:44 AM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 Live Update: रिजल्ट के लिए शिक्षा मंत्री ने दी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल से पहले उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने राज्य के 58 लाख छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “प्रिय बच्चों, आज यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हुई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल आ रहा हैI परीक्षा में शामिल हुये सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं! जिन छात्रों का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक ना हो तब भी उन्हें परेशान नहीं होना है, ज़िंदगी में हर अनुभव की कीमत है, भविष्य में और बेहतर करने के तमाम मौके मिलेंगेI तनावरहित और धैर्य से भरपूर जीवन ही आपके भविष्य को उज्जवल बनायेगा! एक बार फिर सभी होनहार बच्चों को ढ़ेर सारा प्यार!”

    प्रिय बच्चों,
    आज यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हुई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल आ रहा हैI परीक्षा में शामिल हुये सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं!
    जिन छात्रों का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक ना हो तब भी
    1/2 pic.twitter.com/NqU3uKljKM

    — Gulab Devi (@gulabdeviup) April 25, 2023

  • 10:14 AM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 Live: इन वेबसाइट को करें बुकमार्क

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 को बिना परेशानी घोषणा के बाद तुरंत देखने के लिए कुछ वेबसाइट को बुकमार्क कर लेना चाहिए। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं:-

    • results.upmsp.edu.in
    • upresults.nic.in
    • JagranJosh.com
  • 09:29 AM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: टॉपर्स के नाम पर सड़क का नामकरण

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल सूची में टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले ऐसे छात्र-छात्राओं के नाम पर सकड़ का नामकरण किया जाएगा, जिनके घर के पास पक्की सड़क नहीं है। इन सड़कों की मरम्मत यूपी सरकार कराएगी और इसके बाद इसके नामकरण उस छात्र या छात्रा के नाम पर किया जाएगा।

  • 09:08 AM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: टॉपर्स को मिलेंगे एक-एक लाख और लैपटॉप

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर टॉपर्स उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और एक-एक लैपटॉप दिया जाता है।

  • 08:52 AM, 25 Apr 2023

    UPMSP Result 2023 Live Updates: स्क्रूटिनी से घट भी सकते हैं मार्क्स

    हालांकि, परीक्षार्थियों को ध्यान देना चाहिए कि यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर की कापियों की फिर से जांच के लिए आवेदन करने के बाद बोर्ड द्वारा पहले जारी प्राप्तांक निरस्त कर दिए जाएंगे और नए प्राप्तांक अंतिम माने जाएंगे। इसमें कई बार मार्क्स घट जाने की भी संभावना रहती है। इसलिए परीक्षार्थी कॉन्फिडेंस होने पर

  • 08:31 AM, 25 Apr 2023

    UPMSP Result 2023 Live: स्क्रूटिनी से बढ़ सकते हैं मार्क्स

    परीक्षार्थियों को ध्यान देना चाहिए कि यदि वे स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं तो इसके बाद बोर्ड द्वारा उन्हें पहले जारी प्राप्तांक निरस्त कर दिए जाएंगे और फिर से जांच के बाद मिले नये प्राप्तांक ही अंतिम माने जाएंगे। इसमें प्राप्तांक बढ़ने की संभावना रहती है।

  • 08:01 AM, 25 Apr 2023

    UPMSP Result 2023 Live Updates: काम न करें इंटरनेट को ऐसे करें चेक

    परीक्षार्थियों को ध्यान देना चाहिए कि यदि उनके इलाके में परिणाम देखते समय यदि इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता है तो वे मोबाइल एसएमएस के माध्यम से भी नतीजे देख पाएंगे। इसके लिए आधिकारिक सूचना UPMSP द्वारा घोषणा के समय जारी की जाएगी।

  • 07:36 AM, 25 Apr 2023

    UPMSP Result 2023 LIVE: 6 घंटे में समाप्त हो जाएगा नतीजों का इंतजार

    यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 का 58 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार अब बस 6 घंटे में समाप्त हो जाएगा।

  • 07:05 AM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: इन स्टेप में करें चेक

    परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके लिए वेबसाइट पर विजिट करने के बाद रिजल्ट सेक्शन में जाएं और अपनी कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें। फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करें

  • 06:47 AM, 25 Apr 2023

    UP Board Result 2023 LIVE: स्क्रूटिनी फॉर्म जल्द ही जारी होगा

    यूपीएमएसपी द्वारा स्क्रूटिनी फॉर्म जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी नतीजों की घोषणा के बाद इस फॉर्म के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।

  • 06:35 AM, 25 Apr 2023

    UPMSP Result 2023 LIVE Updates: कम मार्क्स आएं तो कराएं स्क्रूटिनी

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 में यदि आपके मार्क्स उम्मीद से कम आते हैं तो आपके पास अपनी आंसर-शीट की स्क्रूटिनी कराने के विकल्प है। इसके अंतर्गत कॉपियों की फिर से चेकिंग और रिवैल्यूएशन कराया जा सकता है।