मुलायम सिंह यादव की सीट रही मैनपुरी से समाजवादी पार्टी ने लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। इस सीट पर यादव परिवार से ही धर्मेंद्र यादव और तेज प्रताप यादव जैसे नेताओं के नाम चर्चा में थे, लेकिन अखिलेश ने पत्नी डिंपल पर भरोसा जताया है। इस तरह नेताजी की खास विरासत को अखिलेश यादव अपने परिवार में ही बनाए रखेंगे। यही नहीं डिंपल को जीत दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी फील्डिंग भी सजा ली है। गुरुवार को डिंपल के टिकट का ऐलान हुआ है और उससे पहले बुधवार को पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को मैनपुरी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।मैनपुरी जिले में कुल 17.4 लाख मतदाता हैं और इनमें से 7 लाख की संख्या यादव वोटरों की है। दूसरे नंबर शाक्य मतदाता हैं, जिनके करीब 3 लाख वोटर हैं। इस तरह अखिलेश यादव ने यादव बिरादरी के अलावा शाक्यों को भी साधने की कोशिश की है ताकि चुनावी जीत में सेंध की कोई आशंका न रहे। इससे पहले भाजपा ने 2019 के आम चुनाव में मुलायम सिंह यादव के मुकाबले प्रेम सिंह शाक्य को उतारा था, जिन्हें 4 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं मुलायम सिंह को 5 लाख ज्यादा मत मिले थे और जीत का अंतर 1 लाख से भी कम था। माना जाता है कि भाजपा कैंडिडेट को शाक्य वोटरों के अच्छे खासे वोट मिले थे।ऐसे में इस बार किसी भी तरह से वोट न बंट पाए, इसकी कोशिश अखिलेश यादव ने पहले से ही शुरू कर दी है। 2019 के आंकड़े को देखते हुए ही कहा जा रहा था कि मुलायम सिंह यादव के गढ़ को बनाए रखना इतना आसान भी नहीं है। हालांकि इस बार सपा को सहानुभूति का वोट भी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा शाक्य जिलाध्यक्ष के जरिए शाक्यों के बीच भी पैठ की आस है। भाजपा इस साल की शुरुआत में ही सपा की गढ़ कही जाने वाली रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। इसलिए सपा के लिए मैनपुरी जीतना अब प्रतिष्ठा का भी सवाल है।
Related Articles
सपा के इस दिग्गज नेता ने BJP की इन तीन सीटों पर बढ़ाई टेंशन,
Post Views: 46 बरेली। मंडल की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर गर्म है। कोई विकल्प की बात कर रहा है तो किसी खेमे में फिलहाल विचार किए जाने की चर्चा हो रही है। फिलहाल विकल्प से राजनीतिक समीकरण नहीं बदलें, यह टटोलने के लिए […]
माता-पिता खोने वाले बच्चों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, प्रति माह देगी इतने रुपये
Post Views: 455 उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना Chief Minister Bal Seva Yojana (सामान्य) के तहत उन 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 2,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिन्होंने COVID-19 के अलावा अन्य कारणों से अपने माता-पिता […]
UP में मुस्लिम धर्मगुरु के जनाजे में उमड़ी भीड़, FIR दर्ज
Post Views: 353 बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मुस्लिम धर्मगुरु के जनाजे में जमकर कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ी हैं। जिला काजी हजरत शेख अब्दुल हमीद मुहम्मद सालिमुल कादरी का इंतकाल होने के बाद उनके जानाजे में करीब 20 हजार लोग उमड़ पड़े। काफी लोग बिना मास्क के थे। सोशल डिस्टेंसिंग एकदम नदारद था। […]