नई दिल्ली, । एनआइए ने पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। एनआइए अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आतंकी का नाम कुलविंदर जीत सिंह उर्फ खानपुरिया है। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़ा है। वह बैंकाक से यहां पहुंचा था। खानपुरिया पर पंजाब में हत्या के कई मामलों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है। वह कई आतंकी मामलों में भी वांछित था। वह 2019 से फरार चल रहा था। एनआइए ने उसके बारे में सूचना देने पर पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
Related Articles
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह होंगे जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
Post Views: 421 नई दिल्ली: आज शाम 4 बजे दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक में तय हो जाएगा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ही रहेंगे या उनकी जगह किसी अन्य को जेडीयू का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। आरसीपी सिंह केन्द्र […]
भारत और फ्रांस अपने तीसरे संयुक्त सैटेलाइट मिशन पर कर रहे काम,
Post Views: 400 बेंगलुरु। भारत और फ्रांस अपने तीसरे संयुक्त सैटेलाइट मिशन पर काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें ह्यूमन स्पेस फ्लाइट प्रोग्राम शामिल है। इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने इसकी जानकारी दी है। अंतरिक्ष विभाग के सचिव सिवन ने कहा […]
25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, जातिगत जनगणना, 30 लाख सरकारी नौकरी. कांग्रेस के घोषणापत्र
Post Views: 193 नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इसे न्याय पत्र नाम दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कई बड़े चुनावी वादे किए गए हैं। पार्टी ने महिलाओं, युवाओं से लेकर किसानों तक के लिए 25 गारंटियां जारी की है। इसके साथ […]