धीना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मंगलवार को मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती पर अभूतपूर्व श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने पैतृक गांव माधोपुर में नेताजी की कुटिया का शिलान्यास किया। जिसमें मुलायम सिंह यादव की स्मृतियों को सहेजने के लिए संग्रहालय का निर्माण होगा। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि माधोपुर में मुलायम सिंह यादव की कुटिया दो एकड़ में बनाने की योजना है। इसके अंतर्गत व्यायामशाला, अखाड़ा और उनकी यादों को संजोने के लिए संग्रहालय के साथ ही गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि संग्रहालय में देश-विदेश में मुलायम सिंह के ऊपर लिखी सभी पुस्तकों का कलेक्शन होगा। ताकि उन्हें जानने-समझने व पढऩे वाले लोग यहां आएं और उनकी स्मृतियों व उनके जीवन से साक्षात रूबरू हों। ऐसे लोगों के ठहरने के लिए ही गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। नेताजी का राजनीतिक सफर अखाड़े से शुरू हुआ है। कहा कि वर्ष 2023 में इसी दिन नेताजी की कुटिया बनकर तैयार हो जाएगी। श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए पूरे विधि.विधान के साथ हवन.पूजन किया। इस अवसर पर रमेश यादव, अंजनी सिंह, रामधनी यादव, मंसूर अंसारी, दया राम यादव, लल्लन बिन्द, नन्दकुमार राय, रामविलाश यादव, इबरार खान, राजेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।राज्य स्तर पर तीसरी बार चयनित हुए वारिज
Post Views: 563 चंदौली। नियामताबाद ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौंदा में कार्यरत विज्ञान शिक्षक वारिज कपूर ने आदर्श पाठ योजना में राज्य स्तर पर तीसरी बार चयनित होकर जिले का नाम रौशन किया है। ज्ञातव्य है कि एक ही वित्तीय वर्ष में चार प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर चयनित होने वाले वह जिले के […]
चन्दौली। सीडब्लूए परिषदीय विद्यालयों को लेकर चिंतित
Post Views: 328 चन्दौली। बरहनी विकास खण्ड के दर्जनों परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार खिंचा गया है। बिजली विभाग की घोर लापरवाही एवं शिक्षा विभाग के उदासीनता के कारण वच्चे मौत के साये में शिक्षा ग्रहण करने को विवश है। पूरे मामले की शिकायत ह्युमनराइट सी डब्ल्यू ए के चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह […]
चन्दौली।होली का पर्व शांति ढंग से मनाये:एसडीएम
Post Views: 504 चहनियां। बलुआ स्थित थाने पर होली पर्व के मद्देनजर उपजिलाधिकारी, सीओ ने सम्भ्रांत ग्रामीणों संग बैठक कर होली का पर्व शांति ढंग से मनाने की अपील किया। वहीं त्यौहार से सम्बन्धित समस्याओं को लोगों ने अधिकारियों को बतायी। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सकलडीहा प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि होली […]