TOP STORIES

श्रद्धा मर्डर केस, दिल्ली पुलिस हरियाणा पहुंची


श्रद्धा मर्डर केस में शुक्रवार को एक और मोड़ आ गया। हरियाणा के फरीदाबाद में सूटकेस में शव के टुकड़े मिले हैं। फरीदाबाद पुलिस की सूचना के बाद श्रद्धा मर्डर की जांच कर रही दिल्ली पुलिस वहां पहुंची है। यह बॉडी पार्ट्स श्रद्धा मर्डर से जुड़े हैं या नहीं, इसकी पहचान के लिए DNA टेस्ट भी कराया जा सकता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरीदाबाद में सूटकेस में जो शव के टुकड़े मिले हैं, उनका संबंध श्रद्धा मर्डर से संबंध हो सकता है। सूरजकुंड के जंगलों में यह बॉडी पार्ट्स मिले हैं, ऐसा लग रहा है कि यह शव के बॉडी पार्ट्स करीब एक महीने पुराने हैं। पोस्टमार्टम के बाद यह तय हो सकेगा कि शव महिला का है या फिर पुरुष का। कुछ सेम्पल अलग रखे गए हैं, क्योंकि श्रद्धा मर्डर की जांच में लगी दिल्ली पुलिस इनका डीएनए टेस्ट करवा सकती है।

श्रद्धा मर्डर केस-मर्डर के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के फ्लैट से 5 चाकू बरामद किए हैं। इनकी लंबाई 5 से 6 इंच की है। पुलिस ने कहा कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े इन्हीं चाकू से किए गए हैं, यह स्पष्ट नहीं है। इसीलिए जांच के लिए इन्हें फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस सोर्स ने बताया कि आफताब ने श्रद्धा के टुकड़े करने के लिए आरी का इस्तेमाल किया था। अभी तक वह आरी नहीं मिली है, आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का दूसरा फेज गुरुवार को हुआ। यह टेस्ट दिल्ली के रोहिणी इलाके की फोरेंसिक लैब में करीब 8 घंटे तक चला। इमसें आरोपी से 40 सवाल पूछे गए। आफताब से सभी सवाल हिंदी में पूछे गए, लेकिन उसने जवाब इंग्लिश में दिया। सवाल पूछे जाने के दौरान आफताब छींक रहा था। इसीलिए कुछ रिकॉर्डिंग स्पष्ट नहीं हैं। FSL डॉयरेक्टर दीपा वर्मा ने कहा कि आरोपी का पॉलीग्राफ आज भी हो सकता है। महाराष्ट्र और दिल्ली की पुलिस महाराष्ट्र की भायंदर खाड़ी में आफताब का मोबाइल तलाश की। अंधेरा होने पर तलाश रोक दी गई। इस केस की जांच के लिए पिछले महीने वसई की माणिकपुर पुलिस ने आफताब को पूछताछ के लिए बुलाया था, तब उसने अपने दो मोबाइल में से एक यहां फेंक दिया था।