अलीनगर। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री सुनील कुमार-४ के निर्देशन पर अपर जनपद न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री ज्ञान प्रकाश शुक्ला एच.जे.एस. के द्वारा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सामुदायिक भवन अलीनगर वार्ड नंबर 16 में लीगल एड क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। जिसमें सचिव तहसील विधिक सेवा समिति पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विराग पांडेय, पैनल अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, पैरा लीगल स्वयंसेवक अनिल कुमार, आशुतोष, कुमारी निशा विश्वकर्मा, व सोमारू की उपस्थिति थे। उक्त के संदर्भ में अपर जनपद न्यायाधीश पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री ज्ञान प्रकाश शुक्ला के द्वारा लीगल एड क्लीनिक के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। उपस्थित समस्त पैरा लीगल स्वयंसेवकों को लीगल एड क्लीनिक में क्या-क्या कार्य करना है और कैसे करना है उसकी भी जानकारी दी गई। माननीय द्वारा बताया गया की उक्त लीगल एड क्लीनिक जनमानस के प्रत्येक प्रकार की राज्य, केंद्र सरकार एवं सालसा और नालसा द्वारा चलाए जा रहे हितकारी योजनाओं के लाभ किस प्रकार से प्राप्त होगा उसके बारे में अधिक जानकारी दी गई।
Related Articles
चंदौली। ग्राम पंचायतों का हुआ औपचारिक गठन
Post Views: 372 चहनियां। त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन में मतदान मतगणना व शपथ ग्रहण के बाद गुरूवार को ग्राम पंचायत समितियों के गठन के साथ गांव की सरकारें पूर्ण अस्तित्व में आ गयी। गांव में बिकास की रूप रेखा बनाने के लिए पंचायती राज अधिनियम के तहत ग्राम प्रधान व सदस्यों का निर्वाचन होता है। […]
चंदौली। वृक्ष लगाने से ही आयेगी खुशहाली
Post Views: 399 पड़ाव। सदियों सनातन से ऋषि-मुनियों और संतों ने अपनी दिनचर्या में प्रकृति के साथ जीवन जीने और प्रकृति के साथ चलने मे ही ईश्वर का स्वरूप माना है। वृक्ष शुरू से ही मनुष्य के साथ-साथ जीव जंतुओं के लिए लाभकारी रहा है। जबकि वृक्ष को भी देवता स्वरूप माना गया है। आप […]
चंदौली।देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं ने टेका मत्था
Post Views: 523 चंदौली। शारदीय नवरात्र के पहले दिन जनपद के विभिन्न पूजा पंडालों व घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा अर्चन किया गया। देवी मंदिरों में पूजा पाठ व भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही देवी उपासक विभिन्न देवी मंदिरों में मत्था टेकर माता रानी से देश […]