ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही के ज्ञानपुर से चार बार विधायक रहे विजय मिश्र (Ex. MLA Vijay Mishra) की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। चिन्हित माफिया के तौर पर उनके कुनबे व करीबियों पर लगातार प्रसाशनिक शिकंजा कसता जा रहा है। दुष्कर्म समेत कई मामलों में विजय मिश्रा, उनका बेटा व भतीजे सहित कई करीबी जेल में निरुद्ध हैं। गैंगेस्टर एक्ट के तहत 50 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति विजय मिश्रा व उसके करीबियों की अब तक सरकार के हित/पक्ष में जब्त की जा चुकी है। शुक्रवार को भी विजय मिश्रा गैंग के सदस्य व करीबी बताए जाने वाले हनुमान सेवक पाण्डेय उर्फ बालू पाण्डेय की चल सम्पत्ति कुर्क की गई। अविनाश प्रकाश राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने 03 लाख 75 हजार का पावरट्रैक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। धारा-14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट भदोही गौरांग राठी द्वारा पारित आदेश के क्रम में ज़ब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। हनुमान सेवक पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने,खनन, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने व गैंगस्टर सहित गम्भीर अपराधों के कुल 03 अभियोग पंजीकृत हैं।
Post Views: 1,053 आज संवाद. कोइरौना (भदोही)। थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित डीघ ग्रामसभा के तलवां में जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर 35 वर्षीय सुरेश यादव पुत्र देवीशंकर यादव की बाइक के धक्के से सड़क पर गिरने व ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। बताया जाता […]
Post Views: 3,297 प्रयागराज। उउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। यूपी बोर्ड ने दोपहर दो बजे 10वीं व 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी बोर्ड परिषद ने जारी की है। UP Board 2024 Toppers […]
Post Views: 786 खबर का असर :- ‘आज’ अखबार ने प्राथमिक विद्यालय डीघ में अध्यापकों के देरी से आने तथा अन्य लापरवाहियां बरते जाने सम्बंधित छापी थी खबर खबर पर जागा महकमा, बीएसए ने कार्यरत सभी अध्यापकों के वेतन भुगतान पर लगाई रोक, मांगा साक्ष्य समेत स्पष्टीकरण सीतामढ़ी/कोइरौना (भदोही)। विलंब से स्कूल खुलने तथा संचालन […]