चहनियां। चहनियां कस्बा में पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क में बने गढ्ढे में गिट्टी व भस्सी डालने के बजाय मिट्टी डालकर चले गये। जिससे हल्की बारिश के बाद स्थिति नारकीय हो गयी है । आने जाने वाले लोग उसी में फंसकर गिर रहे है। मार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। इसे लेकर लोगो में आक्रोश ब्याप्त है। चहनियां कस्बा में पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर विगत कई वर्षों से मार्ग पर गढ्ढा होकर पानी भर गया था। स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी को मौनी अमावस्या के पूर्व सड़क मरम्मत कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर लोक निर्माण विभाग द्वारा मौनी अमावस्या बीतने के बाद रविवार को गढ्ढे में थोड़ी गिट्टी व ज्यादा मात्रा में मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। जबकि सड़क में गढ्ढे में गिट्टी व भस्सी डालना था। किन्तु विभाग द्वारा मिट्टी डाल देने से स्थिति और नारकीय हो गयी है। आने जाने वाले से लोगो के वाहन उसी में फंस जा रहा है। लोग गिरकर चोटहिल हो रहे है। कस्बा वासियों का कहना है कि विभागीय लोगो द्वारा थोड़ा पैसा बचाने के चक्कर में कोरम पूरा कर दिया गया। मौनी अमावस्या पर लोग नाबदान से भरे गढ्ढे से होकर गुजरे। जब मौनी अमावस्या बीत गया तो मिट्टी डाल कर छोड़ दिये। जो आने जाने वाले लोगो के लिए सिरदर्द बन गया है । जिन लोगो को जानकारी है उनको 500 मीटर के बजाय ढाई किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा है।
Related Articles
चंदौली।५३ वर्षो से रुकी नहर की खुदाई होने से किसानों में हर्ष
Post Views: 653 मुगलसराय। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के अलीनगर-सरने माईनर की 700 मीटर माईनर की खुदाई का कार्य लगभग ५३ वर्ष बाद शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों की देखरेख में शुरू किये जाने पर आधा दर्जन गांव के किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। किसानों ने मुख्यमंत्री, प्रशासनिक व मूसाखाड़ सिंचाई विभाग के अधिकारियों […]
चंदौली।त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर पुलिस कर रही फुटमार्च
Post Views: 313 चंदौली। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु अधिकारी गण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया जा रहा एरिया डामिनेशन/फुट मार्च लोगों को निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष, सकुशल […]
चन्दौली। जलनिगम की तीन लाख लीटर की टंकी बनी शो पीस
Post Views: 524 सकलडीहा। टिमिलपुर स्थित जलनिगम की तीन लाख लीटर की टंकी बनी है। टंकी संचालन के लिये दो ट्यूवेवल की बोरिंग कई माह से भ्रष्ट हो गयी है। पुन: बोरिंग के बाद भी टंकी में पानी नहीं भरने के कारण तीन लाख लीटर की टंकी शेापीश होने से लोगों के सामने पेयजल की […]