सकलडीहा। ताराजीवनपुर क्षेत्र के कैली में राम जानकी मंदिर पर सनातन समाज की बैठक की गई। बैठक में रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर नाराजगी व्यक्त की गई। नाराजगी व्यक्त करते हुए सनातन समाज ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान भगवान परशुराम के मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौक़े पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सपा नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि सपा नेता मौर्या समाज को नहीं मानते हैं। उनके बयान से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंची है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम चरित मानस पर अमर्यादित टिप्पणी कर देश के हिंदू समाज को आघात पहुंचाने का काम किया गया है। करोड़ों लोगों की आस्था राम चरित मानस में है। सपा नेता ने अपने मुखिया पूर्व सीएम अखिलेश यादव के इशारे पर ऐसा बयान दिया है। जिसका हिंदू समाज मुंहतोड़ जवाब देगा। ऐसे नेताओं से सभी को सतर्क रहना चाहिए। यह समाज को तोडऩे का काम करते हैं। समाज में नफरत फैलाकर सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रहे हैं। इस मौक़े पर कुंज बिहारी पाण्डेय, संजय पाण्डेय,अरविंद पाण्डेय, सितांशु सिंह, राजेंद्र पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, विनय तिवारी, दुर्गा पाण्डेय, रमेश पाण्डेय अमित चौरसिया, विनय तिवारी, राजकुमार मौर्या, बबलू सिंह, मोनू पाण्डेय, संतोष शर्मा सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।गुरु शिष्य परम्परा पर आधारित बाबा अघोरेश्वर भगवान राम जी के उद्घोष
Post Views: 1,055 चंदौली। हम अपने साधुओं को कहता हूं देखों किसे कैसे सम्बोधन करना चाहिए, कब कहा बैठना चाहिए, कब कितना मात्रा में बोलना चाहिए, क्या बोलना चाहिए, क्या नहीं बोलना चाहिए, यह सब सीखना चाहिये और आज तुम नहीं सिखोगे तो यह परम्परा टूट जायेगा और फिर बीच में का कड़ी टूट जाने […]
चंदौली । बार चुनाव में ओम प्रकाश अध्यक्ष व आशुतोष बने उपाध्यक्ष
Post Views: 288 मुगलसराय। मुगलसराय बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सोमवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। इसमें आमने-सामने के मुकाबले में ओमप्रकाश खरवार ने प्रतिद्वंदी अंबिका प्रसाद को 3 मतों से हरा दिया। कुल 225 मतों में 183 मत पड़े। इस दौरान पीडीडीयू नगर तहसील में काफी गहमागहमी रही। चुनाव अधिकारी सोहन प्रसाद के […]
चंदौली। पितृ पक्ष का शुभारम्भ, पितरों को लोग करेंगे तर्पण
Post Views: 344 चंदौली। रविवार से पितृ पक्ष शुरु हुआ। प्रथम दिन से ही लोग अपने पूर्वजों के आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ शुरु कर दिया। मुगलसराय कार्यालय अनुसार। गया बिहार में पितृ पक्ष मेला के अवसर पर श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेने संचालन इस वर्ष भी किया जा रहा है। […]