कोइरौना/सीतामढ़ी (भदोही)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलिक मवैया गांव से बड़ी खबर है, जहां मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे 40 वर्षीय विवाहिता किरण देवी पत्नी प्रदीप कुमार मिश्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में सीढ़ी का दरवाजा बंद कर मकान के छत पर बने स्टोर रूम में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाते ही मौके पर चौकी इंचार्ज कटरा व थानाध्यक्ष कोइरौना बृजेश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचीं फॉरेंसिक टीम भी ने भी वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया है। ससुराल पक्ष के लोग जहां महिला के मानसिक रूप से गड़बड़ होने की बात बता रहे हैं वही मायके पक्ष के लोग लोग ससुराली जनों पर हत्या का आरोप मढ़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि मृतका के पति प्रदीप मिश्रा हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। चर्चा के अनुसार मंगलवार को भी वह प्रयागराज में ही थे। मृतका दो बच्चों की मां है। एक बेटा घर तो एक ननिहाल में था। मौत से परिजनों के बीच मातम पसरा हुआ है। हालांकि मौत होने के कारणों की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिसिया जांच पड़ताल में ही सामने आ सकेगी।
Post Views: 1,315 ज्ञानपुर (भदोही)। यूपी के भदोही जिले से गुरुवार को बड़ा मामले सामने आया है। जिले के औराई थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मल्लूपुर तथा पसियान कला में कक्षा एक से पांचवीं में पढ़ने वाले करीब दो दर्जन बच्चे फाइलेरिया की दवा खाने से बीमार पड़ गए हैं। बच्चों को उल्टी-दस्त होने के […]
Post Views: 1,222 नई दिल्ली। बीजेपी ने यूपी की भदोही सीट से अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। बीजेपी ने भदोही से डॉ. विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें, विनोद कुमार बिंद मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक हैं। बीजेपी ने इस सीट पर सिटिंग एमपी […]
Post Views: 2,565 लखनऊ, : उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव का दूसरे व अंतिम चरण के लिए आज गुरुवार 11 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। वोटर्स शाम छह बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। दूसरे चरण में 38 जिलों की 370 नगरीय निकायों के 6,929 […]