News TOP STORIES खेल

WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग के लिए 448 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, 5 फ्रेंचाइजियां लगाएंगी बोली


नई दिल्ली, भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। BCCI महिला प्रीमियर लीग या आईपीएल के पहले संस्करण का आयोजन इस साल 4 से 26 मार्च तक मुंबई में आयोजित करेगा। इसके लिए महिला खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार 13 फरवरी को मुंबई में होगी। बड़ी नीलामी से पहले महिला प्रीमियर लीग से जुड़ी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

महिला आईपीएल में कुल टीमों की संख्या 5 है। प्रत्येक टीम को 12 करोड़ की राशि मिली है नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए। नीलामी में पहले 409 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था, बाद में 39 और नाम जोड़े गए हैं। इससे अब खिलाड़ियों की संख्या 448 हो गई है। ऑक्शन दोपहर 2:30 से शुरु होगा। पांच फ्रेंचाइजियां नीलामी में बोली लगाएंगी। जिन 39 खिलाड़ियों को नीलामी की सूची में जोड़ा गया है। उनमें 23 खिलाड़ी भारत से हैं, जबकि 8 थाईलैंड से हैं। सूची में इंग्लैंड के 4, स्कॉटलैंड के 2 और ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • नीलामी में शामिल खिलाड़ियों की कुल संख्या: 409+39
  • नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों की कुल संख्या: 246+23
  • विदेशी खिलाड़ियों की कुल संख्या: 163+16
  • एसोसिएट देश के खिलाड़ियों की संख्या: 8
  • कैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या: 202
  • अनकैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या: 199
  • सभी 5 टीमों में उपलब्ध अधिकतम स्लॉट: 90
  • अधिकतम विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट उपलब्ध: 30
  • टीमों द्वारा खरीदे जा सकने वाले खिलाड़ियों की संख्या: 15-18, 7 विदेशी खिलाड़ियों के साथ

गौरतलब हो कि खिलाड़ियों को चार बेस प्राइस कैटेगरी में बांटा गया है। पहला बेस प्राइस 50 लाख से अधिक, इसमें कुल 24 भारतीय खिलाड़ी और 13 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरी बेस प्राइस कैटेगरी 40 लाख रुपये की है। तीसरी बेस प्राइस कैटेगरी 30 लाख रुपये की है। वहीं, चौथी कैटेगरी 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच है। इसमें अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

बता दें कि 50 लाख रुपये की बेस प्राइस कैटेगरी में प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा शामिल हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में एलिस पेरी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन, डिआंड्रा डॉटिन का नाम शामिल हैं।

  • 01:13 PM, 13 Feb 2023

    ये होंगे मार्की खिलाड़ी

    महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़‍ियों की बोली में इनका दबदबा देखने को मिल सकता है। देखना होगा कि किस खिलाड़ी की किस्‍मत चमकेगी और उस पर धनवर्षा होगी।

  • 01:11 PM, 13 Feb 2023

    अंदर की रणनीति और उत्‍साह यहां जानें

    महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़‍ियों की नीलामी शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। यहां जानें 5 फ्रेंचाइजी के थिंक टैंक और मालिकों की क्‍या राय है।