Latest News करियर नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

जल्द ही घोषित होंगे पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे


 पंजाब बोर्ड 8वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं का नतीजों को लेकर इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए कक्षा 8 के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणाम आज यानी बुधवार, 12 अप्रैल को भी घोषित किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले पीएसईबी द्वारा कक्षा 5 की वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा हाल ही में 8 अप्रैल 2023 को आधिकारिक तौर पर की गई, जबकि नतीजे देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक दिन बाद, 9 अप्रैल को एक्टिव किया गया था।

Punjab Board Class 8 Result 2023: कब और कहां देख पाएंगे पंजाब बोर्ड आठवीं के नतीजे?

ऐसे में माना जा रहा है कि पंजाब बोर्ड द्वारा 5वीं कक्षा की तरह ही कक्षा 8 के नतीजों की औपचारिक घोषणा जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करके की जा सकती है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों से सम्बन्धित आकड़े और टॉपर्स, आदि की जानकारी साझा की जाएगी। वहीं, पीएसईबी द्वारा कक्षा 8 छात्र-छात्राओं के परिणाम देखने के लिए लिंक को अगले दिन आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर सकता है।

Punjab Board Class 8 Result 2023: इन स्टेप में देखें पंजाब बोर्ड आठवीं के नतीजे

पंजाब बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 8 में पंजीकृत और इस साल आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में जिन पैरेंट्स के बच्चे सम्मिलित हुए थे, वे उनका परिणाम देखने के लिए औपचारिक घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। फिर कक्षा 8 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। फिर नये पेज पर पैरेंट्स अपने बच्चे का रोल नंबर, नाम, आदि को भरकर सबमिट करें। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध होगा, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।