News TOP STORIES नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

10 साल बाद जिया खान डेथ केस में आया सीबीआई कोर्ट का फैसला, बरी हुए सूरज पंचोली


नई दिल्ली, : 3 जून साल 2013 को जिया खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 25 साल की कम उम्र में उनका निधन हुआ था। एक्ट्रेस की डेथ के बाद जिया खान की मां राबिया अमिन ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर उन्हें हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद एक्टर को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, बाद में वह जमानत पर बाहर आ गए थे। मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने जिया खान मामले में 20 अप्रैल 2023 को दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद शुक्रवार तक अपना फैसला सुरक्षित रखा था। अब इस केस में फैसला आ चुका है और सूरज पंचोली को कोर्ट से राहत मिली और उन्हें इस मामले में बरी कर दिया गया है।