Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

किंग चार्ल्स III की ताजपोशी का गवाह बनेगा इंग्लैंड, पवित्र तेल से होगा अभिषेक


बग्घी में सवार होकर वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचेंगे किंग चार्ल्स और कैमिला

किंग चार्ल्स अपनी दूसरी पत्नी महारानी कैमिला के साथ बग्घी में सवार होकर वेस्टमिंस्टर एब्बे में पहुंचेंगे। महारानी कैमिला भी इस राज्याभिषेक से गुजरेंगी। बता दें कि ताजपोशी के बाद सम्राट चार्ल्स और महारानी कैमिला, गोल्ड स्टेट कोच में बैठकर राजमहल वापस आएंगे। किंग चार्ल्स तृतीय की कैमिला से दूसरी शादी है, उन्होंने पहली शादी राजकुमारी डायना से हुई थी। दिवंगत महारानी एलिजाबेथ ने पिछले साल कैमिला को क्वीन कॉन्सर्ट की उपाधि लेने का आशीर्वाद दिया था, हालांकि पता चलता है कि जनता अभी भी उनके इस खिताब को लेकर असहज है।

किंग चार्ल्स तृतीय के बेटे व पोते भी होंगे शामिल

  • बता दें कि किंग चार्ल्स के सबसे बड़े बेटे और सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम राज्याभिषेक में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे। वह अपने पिता पिता के सामने घुटने टेककर वफादारी की प्रतिज्ञा लेंगे।
  • इसके अलावा इस समारोह से उनके छोटे भाई राजकुमार हैरी भी मौजूद रहेंगे। हालांकि उनकी पत्नी मेगन मार्कल के इस समारोह का हिस्सा नहीं होंगी।
  • साथ ही प्रिंस विलियम का सबसे बड़ा बेटा जॉर्ज भी इस भव्य समारोह का गवाह बनेगा। साथ ही उनके दो छोटे बच्चे शार्लोट और लुइस भी समारोह में शामिल होंगे। वह किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होने के लिए भव्य जुलूस में शामिल एक गाड़ी में सवार होकर एब्बे पहुंचेंगे।