Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

गुजरात में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में नहाने गए एक ही परिवार के सात लोग डूबे; एक व्यक्ति का मिला शव


अहमदाबाद। गुजरात के पोइचा में कल दोपहर में एक ही परिवार के सात सदस्य तैराकी के दौरान नर्मदा नदी में डूब गए थे। घटना के बाद से ही NDRF और वडोदरा फायर टीम खोज और बचाव अभियान चला रही है।

 

SDM किशन दान गढवी ने बताया कि सूरत से 15-16 लोगों का समूह आया था जिसमें से 8 लोग नहाने के लिए नदी के अंदर गए थे। गहराई होने के कारण सभी डूबने लगे थे।

स्थानीय मछुआरा केवल 1 व्यक्ति को ही बचा पाया था और बाकी 7 लोग लापता हो गए… कल दोपहर से ही खोज अभियान जारी है… आज सुबह लगभग 8 बजे हमें एक शव मिला है।

सुबह करीब 11 बजे पीड़ितों के बह जाने के बाद राजपीपला टाउन पुलिस के अधिकारी और नर्मदा के पुलिस अधीक्षक प्रशांत सुंबे घटनास्थल पर पहुंचे। लापता सात लोगों के लिए तलाशी अभियान शुरू करने के लिए वडोदरा जिले के जरोड से 6 बीएन एनडीआरएफ की एक इकाई दोपहर में पोइचा पहुंची।

उनकी पहचान 45 वर्षीय भरत बडालिया, अर्णव बडालिया, मित्राक्ष बडालिया, व्रज बडालिया, आर्यन जिंजला, भार्गव हादिया, और भावेश हादिया के रूप में की गई है। वे सूरत में कृष्णा पार्क सोसाइटी में रहते थे और अमरेली के रहने वाले थे।