News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

Olympics 2024 Day 6 Live स्प्निल सिंह ने जीता कांस्य भारत को मिला तीसरा मेडल; हॉकी मैच जारी


नई दिल्ली।  भारत के लिए पेरिस ओलंपिक-2024 का छठा दिन काफी अहम है। आज निशानेबाजी में स्वप्निल कुसाले से देश को मेडल की आंस है।

पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारत ने दो मेडल अपने नाम किए हैं। यह मेडल शूटिंग में स्टार मनु भाकर ने दिलाए। ये दोनों ही मेडल ब्रॉन्ज है। अब भारत को गोल्ड की आस स्वप्निल कुसाले (Swapnil Kusale India in Paris Olympics) से है।

1 अगस्त यानी गुरुवार को भारत को एक नहीं, बल्कि तीन मेडल मिलने की उम्मीद है। दोपहर 1 बजे निशानेबाजी में मेंस 3 पोजिशंस राइफल थ्री पोजीशन इवेंट के फाइनल मैच स्वप्निल कुसाले खेलने वाले है।

वहीं, इससे पहले 11 बजे मेंस 20 किलोमीटर रेस वॉर्क में परमजीत सिंह बिष्ट, आकाशदीप सिंह और विकास सिंह मेडल मैच खेलने उतरेंगे।

महिला 20 किलोमीटर रेस वॉर्क में प्रियंका गोवस्वामी (Priyanka Goswami) मेडल मैच खेलने उतरेंगी।

वहीं टेबल टेनिस में भारत को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। श्रीजा अकुला ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है और वहां यहां तक पहुंचने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं।

बैडमिंटन में पीवी सिंधू (PV Sindhu)और लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पीवी ने 34 मिनट में क्रिस्टिन को 21-5, 21-10 से हराया, जबकि लक्ष्य सेन ने जोनाथन क्रिस्टी को 21-18 ऍर 21-12 से मात दी।

बैडमिंटन में इसके अलावा स्टार एचएस प्रणॉय ने धांसू प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ 32 मैच अपने नाम किया।

टोक्यो ओलंपिक-2020 की ब्रॉन्ज मेडल विनर महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 75 किग्रा के राउंड ऑफ 16 मैच में जीत हासिल की। इस मैच में लवलीना ने नॉर्वे की सुन्निवा हॉफस्टेड को 5-0 से मात दी और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

1 Aug 20241:44:46 PM

Olympics 2024 Day 6 Live: तीसरे स्थान पर पहुंच स्प्निल

50 मीटर राइफल 3 पोजिशन शूटिंग के फाइनल में उम्दा प्रदर्शन करते हुए स्प्निल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। भारत की मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ गई है।

1 Aug 20241:34:17 PM

Olympics 2024 Day 6 Live: हॉकी में भारत का सामना बेल्जियम से हो रहा

भारतीय हॉकी टीम का पूल-बी में बेल्जियम से हो रहा है। पहले क्वार्टर का मैच खेल जा रहा है। भारत को बेल्जियम से पार पाना होगा।

1 Aug 20241:29:51 PM

Olympics 2024 Day 6 Live: स्प्निल से मेडल की उम्मीद अभी भी

फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्प्निल ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए मेडल की उम्मीद को कायम रखा है। वह फिलहाल 310.1 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

1 Aug 20241:13:36 PM

Olympics 2024 Day 6 Live: 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मेंस फाइनल

स्प्निल सिंह पर भारत की उम्मीदें टिकी हुई हैं। स्प्निल ने मेडल राउंड के फाइनल में जगह बनाई है। फिलहाल वह छठे स्थान पर हैं।

1 Aug 202412:45:07 PM

Olympics 2024 Day 6 Live: 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष फाइनल

भारतीय समयानुसार, दोपहर 1 बजे से भारतीय शूटर अपनी किस्मत आजमाएंगे। स्वप्निल पदक राउंड में पहुंचे हैं। सिफत और अंजुम 50 मीटर 3पी क्वालिफिकेशन राउंड में होंगे।

1 Aug 202412:39:44 PM

Olympics 2024 Day 6 Live: हॉकी में भारत का सामना बेल्जियम से

पूल-बी में भारतीय हॉकी टीम आज बेल्जियम से भिड़ेगी। भारत पूल-बी में टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगा। भारत और बेल्जियम दोनों ही टीमें अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। भारत ने दो मैच के साथ एक ड्रॉ खेला है। बेल्जियम ने तीनों ही मैच जीते हैं। टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल में भारत का सामना बेल्जियम से था। भारत उस हार का भी बदला लेना चाहेगा।

1 Aug 202412:17:46 PM

Olympics 2024 Day 6 Live: पुरुष 20KM रेस वॉक फाइनल

विकास 12वें स्थान से 20वें स्थान पर हैं। परमजीत 46वें स्थान पर हैं और अक्षदीप अपनी दौड़ पूरी करने में विफल रहे।

1 Aug 202412:06:44 PM

Olympics 2024 Day 6 Live: पुरुष 20 KM वॉक रेस का हाल

विकास सिंह पुरुष 20 किलोमीटर वॉक में अभी 12वें स्थान पर है, जबकि परमजीत सिंह बिष्ट 45वें पर है।

1 Aug 202411:43:05 AM

Olympics 2024 Live: पुरुष 20 किमी रेस वॉक फाइनल शुरू

पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक फाइनल शुरू हो गया है। भारत की तरफ से परमजीत, आकाशदीप और विकास हैं, जिन्हें पदक की उम्मीदें है।

1 Aug 202410:42:54 AM

Olympics 2024 Day 6 Live: बैडमिंटन मेंस डबल्स में सात्विक-चिराग से बड़ी उम्मीदें

बैडमिंटन के मेंस डबल्स में सात्विक साईराज और चिराग शेट्ठी (क्वार्टर फाइनल मैच) आज 4 बजे खेला जाएगा।

1 Aug 202410:16:42 AM

Paris Olympics 2024 Day 6 LIVE: स्वप्निल कुसाले रचेंगे इतिहास?

स्वप्निल कुसाले आज पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन के फाइनल में भाग लेंगे, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा। 28 साल के कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन के फाइनल में क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।

1 Aug 20249:34:17 AM

Olympics 2024 Day 6 Live: निकहत जरीन का वू यू से सामना

 मुक्केबाजी

निकहत जरीन बनाम वू यू, महिला 50 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल, दोपहर 2:30 बजे

आर्चरी

प्रवीण जाधव बनाम काओ वेंचाओ , पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा राउंड ऑफ 32, दोपहर 2:30 बजे

1 Aug 20249:06:20 AM

Olympics 2024 Day 6 Live: भारतीय हॉकी टीम का बेल्जियम से सामना

भारतीय हॉकी टीम का आज सामना से होना है। बेल्जियम ने अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

1 Aug 20248:50:46 AM

Olympics 2024 Day 6 Live: श्रीजा अकुला प्री-क्वार्टर फाइनल में हारी

श्रीजा अकुला ओलंपिक में टेबल टेनिस के प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 1 सुन यींगसा ने हार गई।

1 Aug 20248:27:25 AM

Olympics 2024 Day 6 Live: हमवतन लक्ष्य से होगा एचएस प्रमय का मुकाबला

 पेरिस ओलंपिक 2024 में लक्ष्य सेन अपने हमवतन एचएस प्रणय का सामना करेंगे। बैडमिंटन के नॉक आउट राउंड में ये पहली बार होगा जब दो भारतीय आमने-सामने होंगे। एक को हार , तो दूसरे को जीत मिलेगी।

1 Aug 20248:25:50 AM

Olympics 2024 Day 6 Live: गोल्फ और हॉकी का आज का शेड्यूल

गोल्फ

गगनजीत भुल्लर, शुभांकर शर्मा, पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 1, दोपहर 12:30 बजे

हॉकी

भारत बनाम बेल्जियम, दोपहर 1:30 बजे

1 Aug 20248:02:31 AM

Olympics 2024 Day 6 Live: छठे दिन 11 बजे से होगा पुरुष 20 किमी रेस वॉर्क का मेडल मैच

आज सुबह 11 बजे से पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक  के मेडल मैच खेला जाना है, जिसमें भारत की तरफ से परमजीत सिंह बिष्ट, अक्षदीप सिंह, विकास सिंह खेलने उतरेंगे।

1 Aug 20248:00:05 AM

Olympics 2024 Day 6 Live Updates: 1 अगस्त में निशानेबाजी का शेड्यूल

  • स्वप्ननिल कुसाले- 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल, दोपहर 1:00 बजे
  • सिफत कौर सामरा, अंजुम मुद्गिल- 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला क्वालीफिकेशन, दोपहर 3:30 बजे

1 Aug 20247:19:53 AM

Olympics 2024 Day 6 Live: छठे दिन भारत जीत सकता है तीन मेडल

भारत के पास पेरिस ओलंपिक के छठे दिन तीन मेडल जीतने का मौका है। 11 बजे से पुरुष 20 किलोमीटर रेस वॉक का आगाज होना है, जिसमें भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह, परमजीत सिंह और विकास सिंह मेडल मैच खेलने उतरेंगे। इस मैच में अगर आगे के लिए क्वालीफाई करते है तो उनके पास मेडल जीतने का सुनहरा मौका होगा। वहीं, महिला 20 किमी रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी मेडल मैच खेलने उतरेंगी, जो दोपहर 12:50 बजे से मैच खेला जाएगा।

वहीं, स्वप्निल कुसाले पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है। उनके पास भारत को गोल्ड जिताने का मौका है। पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन के फाइनल में स्वप्निल भाग लेंगे, जो दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा।

1 Aug 202412:12:01 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: एचएस प्रणय नॉकआउट दौर में

एचएस प्रणय ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में ले डक फाट को हराकर नॉकआउट दौर में अपनी जगह पक्की की। पहले गेम में हारने के बाद प्रणय ने सभी को दिखाया कि वह क्या करने में सक्षम हैं और शानदार वापसी करते हुए मैच जीत लिया। अब लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय राउंड 16 में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। प्रणय पहला सेट 16-21 से हार गए थे। इसके बाद उन्‍होंने शानदार वापसी की और 21-11, 21-12 अगले 2 सेट जीत लिए। इसके साथ ही वह राउंड ऑफ 16 में पहुंच गए हैं।

31 Jul 202411:29:05 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: एचएस प्रणॉय पहला गेम हारे

 मेंस सिंगल में एचएस प्रणॉय का मुकाबला ले डक फाट से हो रहा है। पहले सेट में अच्‍छी शुरुआत के बाद उन्‍हें 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।

31 Jul 202411:06:40 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: एचएस प्रणॉय का मुकाबला शुरू

 मेंस सिंगल में एचएस प्रणॉय का मुकाबला शुरू हो गया है। उनका सामना ले डक फाट से हो रहा है। अगर प्रणॉय को राउंड 16 में अपनी जगह पक्की करनी है तो हर हाल में यह मैच जीतना होगा।

31 Jul 202410:44:18 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: जल्‍द एक्‍शन में नजर आएंगे प्रणॉय

मेंस सिंगल में एचएस प्रणॉय का सामना ले डक फाट से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 11 बजे शुरू होगा। राउंड 16 में अपनी जगह पक्की करने के लिए प्रणॉय को जीत जरूरी है।

31 Jul 20249:52:35 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: तरुणदीप राय शुरुआती दौर से बाहर

भारतीय तीरंदाज तरुणदीप राय शुरुआती दौर से बाहर हो गए हैं। वह ब्रिटिश तीरंदाज से 4-6 से हार गए।

31 Jul 20249:28:26 PM

Table Tennis: मनिका बत्रा को मिली हार

भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का सफर सिंगल्स इवेंट में समाप्त हो गया है। उन्हें आज प्री क्वार्टर फाइनल में जापान की मियू हिरानो के हाथों 4-1 से हार का सामना करना पड़ा है।

31 Jul 20249:21:00 PM

Table Tennis: मनिका ने फिर गंवाया गेम

मनिका ने दो गेम हारने के बाद एक गेम जीता लेकिन फिर चौथा गेम हार गईं और अब उनकी नजरें अगला गेम जीतने पर हैं नहीं तो मनिका पर हार का खतरा मंडराने लगेगा।

31 Jul 20249:07:45 PM

Table Tennis: तीसरा गेम मनिका के नाम

मनिका ने तीसरे गेम में शानदार खेल दिखाया। उन्होंनें जापानी खिलाड़ी को पीछे किया लेकिन और 7-3 से आगे हो गईं। लेकिन फिर जापानी खिलाड़ी ने वापसी की और स्कोर 11-11 कर लिया। तीन ड्यूस के बाद गेम मनिका के नाम रहा

31 Jul 20248:55:12 PM

Table Tennis: दूसरे गेम में भी पिछड़ी मनिका

जापानी खिलाड़ी ने दूसरे गेम में भी मनिका को वापसी का मौका नहीं दिया। दूसरा गेम जापानी खिलाड़ी ने 11-9 से अपने नाम कर 2-0 की बढ़त ले ली है।

31 Jul 20248:44:07 PM

Table Tennis: मनिका बत्रा का मैच शुरू

मनिका बत्रा का मैच शुरू हो गया है। प्री क्वार्टर फाइनल में उनके सामने जापान की मिरू हिरानो हैं। पहला गेम जापानी खिलाड़ी ने 11-6 से जीता।

31 Jul 20248:20:38 PM

Table Tennis: कुछ ही देर में शुरू होगा मनिका बत्रा का मैच

भारत की दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का मैच कुछ ही देर में शुरू होगा। मनिका राउंडर-16 का मैच खेलेंगी। वह यहां तक आने वाली पहली भारतीय हैं।

31 Jul 20247:10:03 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: थोड़ी देर में एक्‍शन में होंगी मनिका बत्रा

टेबल टेनिस के राउंड ऑफ 16 में मनिका बत्रा जल्‍द एक्‍शन में नजर आने वाली हैं। उनका मुकाबला रात 8:30 बजे शुरू होगा।

31 Jul 20246:38:50 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: अनुश अग्रवाल हुए बाहर

 घुड़सवारी: अनुश अग्रवाल ग्रुप स्टेज इवेंट में अपने ग्रुप में 9वें स्थान पर रहने के बाद पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर हो गए। अग्रवाल ने अपने साथी सर कारमेलो ओल्ड के साथ 66.444 का स्कोर किया।

— SAI Media (@Media_SAI) July 31, 2024

31 Jul 20246:17:25 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच

नोवाक जोकोविच ने जर्मनी के डोमिनिक कोएफ़र को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हराकर पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

31 Jul 20245:56:46 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: 2 भारतीय तीरंदाज प्री क्वार्टर फाइनल में

 भारत की 2 तीरंदाज प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। दीपिका कुमारी से पहले भजन कौर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

31 Jul 20244:55:49 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: तीरंदाजी में दीपिका ने जीता दूसरा मुकाबला

 दीपिका कुमारी ने महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में राउंड ऑफ 32 में क्विंटी रोफेन को 6-2 से हराकर अपना लगातार दूसरा मैच जीता। 3 अगस्त को दोपहर 1:52 बजे वह मिशेल क्रोपेन से भिड़ेंगी।

31 Jul 20244:44:11 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: राजेश्वरी और श्रेयसी चूकीं

 शूटिंग में राजेश्वरी और श्रेयसी दोनों महिला ट्रैप स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। क्वालिफिकेशन में दोनों ने 113 अंकों का निराशाजनक स्कोर किया। वह 22वें और 23वें स्थान पर रहीं।

31 Jul 20244:26:27 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: एलिमिनेशन राउंड में पहुंची दीपिका

 दीपिका कुमारी ने एस्टोनिया की रीना परनाट को 6-5 से हराया और वह 1/16 एलिमिनेशन राउंड में पहुंच गईं।

31 Jul 20244:17:11 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं लवलीना

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोर्गोहेन ने अपने ओलंपिक अभियान की शानदार शुरुआत की। 75 किग्रा भार वर्ग में उन्‍होंने सुन्निवा हॉफस्टेड को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

31 Jul 20244:05:30 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: दीपिका कुमारी भी एक्‍शन में

तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला रिकर्व व्यक्तिगत रॉडंड ऑफ-1/32 स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। उनका सामना रीना परनाट से है।

31 Jul 20244:00:50 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: लवलीना बोर्गोहेन का मुकाबला शुरू

टोक्‍यो ओलंपिक की कांस्‍य पदक विजेता लवलीना बोर्गोहेन का मुकाबला शुरू हो गया है। वह नॉर्वे की जूनियर विश्व चैंपियन सुन्निवा हॉफस्टेड से भिड़ रही हैं।

31 Jul 20243:33:10 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: श्रीजा ने जीता मुकाबला

 टेबल टेनिस स्टार श्रीजा अकुला ने विमंस सिंगल के राउंड 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अकुला ने सिंगापुर के जियान जेंग को 9-11, 12-10, 11-4, 11-5, 10-12, 12-10 से हराया।

31 Jul 20243:28:04 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: 3-2 से आगे हैं श्रीजा

5वें गेम में श्रीजा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। ऐसे में जेंग जिआन को वापसी का मौका मिल गया। श्रीजा अब 3-2 से आगे हैं और उन्हें 16वीं पंक्ति में प्रवेश करने के लिए शेष दो गेमों में से एक जीतना होगा।

31 Jul 20243:24:37 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: 3-1 की बढ़त बनाई

श्रीजा अकुला ने मुकाबले में 2-1 की बढ़त बना ली। तीसरे राउंड में उन्‍होंने दमदार प्रदर्शन किया। चौथा गेम 11-5 से जीतकर श्रीजा ने मैच में 3-1 की बढ़त ले ली है।

31 Jul 20242:55:27 PM

Olympics 2024 Day 5 Live Updates: टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला-जेंग जिआन के बीच मुकाबला

टेबल टेनिस महिला सिंगल्स के मैच में श्रीजा अकुला-जेंग जिआन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले गेम में सिंगापुर के जेंग आगे रहे, दूसरे गेम में भारत की श्रीजा ने शानदार वापसी की और अब राउंड 3 में दोनों के बीच कांटे की टक्कर जारी है।

31 Jul 20242:50:47 PM

Olympics 2024 Live: लक्ष्य सेन ने क्रिस्टी को हराकर प्री क्वार्टर-फाइनल में किया प्रवेश

भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने भी शानदार जीत हासिल की। क्रिस्टी को पहले गेम में 21-18 से हराने के बाद दूसरे गेम में उन्होंने 21-12 से मात दी और मेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

31 Jul 20242:45:15 PM

Olympics 2024 Live: लक्ष्य सेन और क्रिस्टी के बीच कांटे की टक्कर

लक्ष्य सेन को क्रिस्टी जोनाथन के खिलाफ दूसरे गेम में 19-12 से आगे चल रहे है। पहले गेम में लक्ष्य ने 21-18 से जीत हासिल की। अब इस मैच में जीत हासिल कर लक्ष्य राउंड-16 में जगह बना लेंगे।

31 Jul 20242:07:46 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: स्वप्निल कुसाले मेडल मैच खेलेंगे

मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के Swapnil Kusale ने 7वें स्थान के साथ ही फाइनल में प्रवेश किया। टॉप 8 एथलीट इस राउंड में क्वालीफाई होते हैं, जबकि ऐश्वर्या प्रताम जो शुरुआत से आगे चल रहे थे, वह फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।

31 Jul 20241:55:43 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: लक्ष्य सेन का जोनाथन क्रिस्टी से मुकाबला शुरू

बैडमिंटन में मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन का सामना इंडोनेशिया के जोनाथ क्रिस्टी से हो रहा है। इस मैच में जीत हासिल कर लक्ष्य भी पीवी सिंधू की तरह प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगे।

31 Jul 20241:53:01 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: पीवी सिंधू ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 पीवी सिंधू ने बैडमिंटन महिला सिंगल्स ग्रुप मैच में क्रिस्टन को पहले गेम में 21-5 और दूसरे गेम में 21-10 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने 34 म‍िनट में यह मैच जीत लिया।

31 Jul 20241:39:03 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: पीवी सिंधू दूसरे गेम में भी चल रही आगे

पीवी सिंधू ने पहला गेम 21-5 से जीता और अब वह अपने दूसरे गेम में भी मौजूदा समय तक 8-6 से आगे चल रही है।

31 Jul 20241:36:08 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: पीवी सिंधू की धमाकेदार शुरुआत

PV Sindhu ने बैडमिंटन महिला सिंगल्स प्रतियोगिता के ग्रुप एम मैच में एस्टोनिया की क्रिस्टिन के खिलाफ पहले गेम को सिर्फ 14 मिनट में 21-5 से आसानी से जीत लिया।

31 Jul 20241:24:48 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: PV Sindhu का मुकाबला शुरू

बैडमिंटन महिला सिंग्लस ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलने पीवी सिंधू (PV Sindhu) उतर गईं है। उनका सामना कुउबा क्रिस्टिन से हो रहा है।

31 Jul 20241:06:12 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर एक्शन में हैं

भारत के पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी पोजिशन के क्वालिफिकेशन के लिए ऐश्वर्या और स्वप्निल एक्शन में है। ये क्वालिफिकेशन राउंड है।

31 Jul 202412:55:56 PM

Shooting: एश्वर्य और स्वप्निल का क्या रहा परिणाम

50 मीटर 3 राइफल पोजिशंस में भारत के दो निशानेबाज इस समय प्रतिस्पर्धा में उतरे थे। स्वप्निल और एश्वर्य ने दमदार खेल दिखाया क्वालिफिकेशन राउंड के बाद स्प्ननिल पांचवें और एश्वर्य चौथे 12वें स्थान पर रहे।

31 Jul 202412:34:50 PM

Olympics 2024 Day 5 Live: सिमोन बिल्‍स और अमेरिकी टीम ने महिला ओलंपिक खिताब बरकरार रखा

सिमोन बिल्‍स के नेतृत्‍व वाली अमेरिकी टीम ने पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में महिलाओं के आर्टिस्टिक जिम्‍नास्टिक्‍स इवेंट में गोल्‍ड मेडल जीत लिया है। अमेरिकी टीम ने पेरिस में अपने खिताब की रक्षा की। अमेरिका ने कुल 171.296 का स्‍कोर बनाया जो कि सिल्‍वर मेडलिस्‍ट इटली (165.494) से काफी ज्‍यादा रहा। ब्राजील ने इतिहास रचते हुए पहली बार ओलंपिक्‍स में जिम्‍नास्टिक्‍स में मेडल जीता। ब्राजीली महिला टीम ने 164.497 का स्‍कोर बनाते हुए ब्रॉन्‍ज मेडल अपने नाम किया।

31 Jul 202411:22:01 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: सिमोन बाइल्स ने रिडेम्पशन क्वेस्ट में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता

सिमोन बाइल्स और टीम यूएसए ने रिडेम्पशन क्वेस्ट में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। यूएस टीम का स्कोर 171.296 इटली और ब्राजील से काफी आगे था, जिससे बाइल्स ने जीत हासिल की।

31 Jul 202410:53:34 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: मनु-सरबजोत ने भारत को दिलाया दूसरा पदक

मनु भाकर ने 30 जुलाई को इतिहास रचा और स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक संस्करण में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं। मनु ने मंगलवार को सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीता।

31 Jul 202410:21:04 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: जिया राय ने रचा इतिहास

16 वर्षीय जिया राय इंग्लिश चैनल पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज पैरा तैराक बन गई हैं।

31 Jul 20249:47:39 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: बिहार की महिला विधायक खेलेंगी क्वालिफिकेशन राउंड मैच

बिहार की महिला विधायक श्रेयसी सिंह आज यानी 31 जुलाई को ट्रैप महिला क्ववालिफिकेशन राउंड खेलेगी। यह मैच दोपहर 12:30 बजे से खेला जाना है, जिसमें राजेश्वरी कुमारी भी अपना दमखम दिखाएंगी। अगर आज श्रेयसी क्ववालिफाई कर लेती हैं तो वह शाम 7 बजे से इस इवेंट का फाइनल मैच खेलने उतरेंगी।

31 Jul 20249:24:17 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: प्रीति पावर राउंड-16 से हुई बाहर

पेरिस ओलंपिक 2024 बॉक्सिंग महिला 54 किलोग्राम कैटेगरी में प्रीति पावर राउंड-16 से बाहर हो गई। उन्हें Yeni Marcela Arias के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

31 Jul 20249:16:13 AM

Olympics 2024 Live: पेरिस ओलंपिक्स से बाहर होते ही अश्विनी पोनप्पा का बड़ा एलान

बैडमिंटन में भारत की तरफ से महिला डबल्स में हिस्सा लेने वाली अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी का सफर तीसरे ग्रुप के मैच में मिली हार के साथ खत्म हुआ। अश्विनी ने करारी हार के बाद एक बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि ये उनके करियर का आखिरी ओलंपिक मैच था।

31 Jul 20248:52:36 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: तीरंदाजी में भारत का आज का शेड्यूल

  • महिला सिंगल्स: अंतिम 64 चरण: दीपिका कुमारी – दोपहर 3:56 बजे
  • पुरुष सिंगल्स: अंतिम 64 चरण: तरूणदीप राय – रात 9:15 बजे

31 Jul 20248:37:27 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: पीवी सिंधु पेश करेंगी चुनौती

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का ग्रुप चरण में क्रिस्टिन कुउबा से सामना होगा, जबकि लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय भी अपने-अपने ग्रुप में मैच खेलने उतरेंगे।

31 Jul 20248:33:40 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: मुक्केबाजी में भारत का शेड्यूल

  • महिला 75 किग्रा (अंतिम 16 दौर): लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्निवा हॉफस्टेड (नॉर्वे) – 3:30 PM
  • पुरुषों 71 किग्रा (अंतिम 16 दौर): निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो (इक्वाडोर) –12:18 AM

31 Jul 20248:18:39 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: टेबल टेनिस का 31 जुलाई का शेड्यूल

महिला एकल (अंतिम 32 दौर): श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (सिंगापुर) – दोपहर 2:20 बजे

31 Jul 20248:00:55 AM

Olympics 2024 Day 5 LIVE: पेरिस ओलंपिक 2024 में बैडमिंटन में आज का शेड्यूल

  •  महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधू बनाम क्रिस्टिन कुउबा (एस्टोनिया) – 12:50 PM
  • पुरुष एकल (ग्रुप चरण): लक्ष्य सेन बनाम जोनाटन क्रिस्टी (इंडोनेशिया) – 1:40 PM
  • पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम डुक फाट ले (वियतनाम) – 11 PM

31 Jul 20247:41:33 AM

Paris Olympics 2024 Day 5 Live: निशानेबाजी में भारत का आज का शेड्यूल (31 जुलाई)

  • 12:30 PM- 50 मीटर राइफल थ्रो पोजीशन पुरुष क्ववालिफिकेशन- ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले
  • 12:30 PM- ट्रैप महिला क्वालिफिकेशन- श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी

31 Jul 20247:39:53 AM

Olympics 2024 Day 5 Live: ऐसा है भारत का 31 जुलाई का शेड्यूल

31 Jul 20247:39:09 AM

Olympics 2024 Day 5 Live Updates: पेरिस ओलंपिक का पांचवां दिन आज

पेरिस ओलंपिक 2024 के पांचवें दिन (PARIS OLYMPICS 2024 DAY 5 LIVE) भारत को एथलीट से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। चौथे दिन मनु-सरबजोत की जोड़ी ने भारत को दूसरा मेडल जिताया। वहीं, भारतीय हॉकी टीम ने भी अपना अजेय अभियान जारी रथा।