News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

Olympics 2024 Day 8 : तीसरे मेडल से चूकीं मनु भाकर महिला आर्चर दीपिका कुमारी ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह भजन कौर हारीं


नई दिल्ली। भारत के लिए पेरिस ओलंपिक-2024 के बीते सात दिन मिले जुले रहे। निशानेबाजी में देश को तीन मेडल मिल चुके हैं जिसमें से दो मनु भाकर ने दिलाए हैं। लेकिन कुछ दावेदार मेडल की रेस से बाहर हो गए जिसमें सबसे बड़ा नाम दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का है। सिंधु से इस बार भी पदक की उम्मीद थी लेकिन वह मेडल की हैट्रिक नहीं लगा सकीं। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी मेडल की आस को तोड़ दिया।

आज खेलों के महाकुंभ का आठवां दिन है। मनु भाकर 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंची थीं और उनसे मेडल की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन वह चौथे स्थान पर रहीं। आर्चरी में भी भारत को मेडल की उम्मीद है। दीपिका कुमारी और भजन कौर महिला इंडीविजुअल राउंड में उतरेंगी और इस इवेंट के मेडल मैच आज ही होने हैं।

इसके अलावा मुक्केबाजी में पुरुष खिलाड़ी निशांत देव, गोल्फ में गगनजीत भुल्लर, शुभांकर शर्मा प्रतिस्पर्धा पेश करेंगे। निशानेबाजी में विमंस स्कीट राउंड की शुरुआत होगी, जिसमें महेश्वरी चौहान और राइज ढिल्लन चुनौती पेश करेंगी।

3 Aug 20242:37:08 PM

Archery: भजन कौर बाहर

भारत की तीरंदाज भजन कौर इंजीविजुअल राउंड के क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी हैं। उन्हें इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने 6-5 से मात दी।

3 Aug 20242:29:25 PM

Archery: भजन कौर आगे

भजन कौर का सामना इंडोनेशिया की डियांडा चोरीनिसा है। तीन सेट के बाद भजन कौर 4-2 से आगे हैं।

3 Aug 20242:19:48 PM

Archery: दीपिका कुमारी को मिली जीत

दीपिका कुमारी ने जर्मनी की खिलाड़ी को 6-4 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। दीपिका के बाद अब भजन कौर पर नजरें हैं।

3 Aug 20242:18:07 PM

Archery: चौथा सेट हारीं दीपिका कुमारी

दीपिका कुमारी को चौथे सेट में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि वह अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं। चौथे सेट के बाद वह 5-3 से आगे हैं।

3 Aug 20242:13:44 PM

Archery: दीपिका ने जीता तीसरा सेट

दीपिका कुमार ने तीसरा सेट अपने नाम कर लिया है और अब वह 5-1 से आगे हो गई हैं।

3 Aug 20242:11:15 PM

Archery: दीपिका को बढ़त

भारत की महिला आर्चर दीपिका कुमारी  जर्मनी की मिचेल क्रोपेन के खिलाफ मजबूत शुरुआत करते हुए आगे निकस गई हैं। दीपिका 3-1 से आगे हैं।

3 Aug 20241:20:51 PM

Shooting: मेडल से चूकी मनु

मनु भाकर का तीसरा मेडल का सपना टूट गया। मनु 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं। मनु 28 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

3 Aug 20241:12:29 PM

Shooting: मनु के जोरदार निशाने

मनु ने दूसरे स्टेज में भी दमदार खेल दिखाया है और अपने आप को मेडल की रेस में बनाए रखा है। वह 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई हैं।

3 Aug 20241:06:20 PM

Shooting: मनु की दमदार शुरुआत

मनु भाकर ने दमदार शुरुआत की है। तीन सीरीज के बाद वह दूसरे स्थान पर आ गई हैं।

3 Aug 20241:03:24 PM

Shooting: मनु भाकर का इवेंट शुरू

मनु भाकर का इवेंट शुरू हो गया है। मनु ने इस इवेंट में भी मेडल की उम्मीद है। वह पहले ही दो मेडल जीत चुकी हैं।

3 Aug 202412:44:31 PM

Shooting: स्कीट क्वालिफिकेशन शुरू

निशानेबाजी में पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन शुरू हो गए हैं। इसमें भारत की तरफ से अनंत जीत नरूका, महेश्वरी चौहान, राइजा ढिल्लन हिस्सा ले रहे हैं।

3 Aug 202412:37:01 PM

कुछ देर में शुूरू होगा मनु का मैच

मनु भाकर का ऐतिहासिक 25 मीटर एयर पिस्टल मैच कुछ ही देर में शुरू होगा।

3 Aug 202411:30:51 AM

लक्ष्य सेन ने जगाई उम्मीद

भारत को बैडमिंटन में मेडल की उम्मीद पीवी सिंधू से थी, लेकिन वह प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं। लक्ष्य सेन ने हालांकि मेंस सिगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है और वह मेडल के करीब हैं।

3 Aug 202410:14:26 AM

निशांत से उम्मीद

भारत को पेरिस ओलंपिक में पुरुष मुक्केबाजी में अमित पंघाल से उम्मीदें थीं, लेकिन वह बाहर हो गए। उनके बाद अब निशांत से भारत को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

3 Aug 20249:27:31 AM

भारत का आज का शेड्यूल

शूटिंग

विमंस 25 मीटर पिस्टल फाइनल (मनु भाकर)- दोपहर 1:00 बजे से
विमंस स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन (रायज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान)- दोपहर 12:30 बजे से
मेंस स्कीट क्वालिफिकेशन दूसरा दिन (अनंत जीत सिंह नरूका)- दोपहर 12:30 बजे से

तीरंदाजी

विमंस व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड (भजन कौर बनाम मिशेल क्रोपेन (जर्मनी))- दोपहर 1:52 बजे से
विमंस व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड (दीपिका कुमारी बनाम डायनंदा चोइरुनिसा (इंडोनेशिया))- दोपहर 2:05 बजे से
विमंस व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल (भजन कौर बनाम लिसा बार्बेलिन (फ्रांस) या एना लुइज़ा कैटानो (ब्राजील))- शाम 4:30 बजे से
विमंस व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल (दीपिका कुमारी बनाम मडालिना अमैस्ट्रोए (रोमानिया) या नाम सु-ह्योन (दक्षिण कोरिया))- शाम 5:09 बजे से
विमंस व्यक्तिगत सेमीफाइनल (दीपिका कुमारी, भजन कौर) – शाम 5:22 बजे से
विमंस व्यक्तिगत कांस्य मैच (दीपिका कुमारी, भजन कौर) – शाम 6:03 बजे
विमंस व्यक्तिगत स्वर्ण मैच (दीपिका कुमारी, भजन कौर) – शाम 6:16 बजे

(सैलिंग)

पुरुषों की डोंगी (विष्णु सरवनन)- दोपहर 3:50 बजे से
महिलाओं की डोंगी (नेत्रा कुमानन) – शाम 5:55 बजे से
एथलेटिक्‍स
मेंस शॉट पुट फाइनल (तजिंदरपाल सिंह तूर)- रात 11:05 बजे

मुक्केबाजी

मेंस 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल (निशांत देव बनाम मार्को अलोंसो वर्डे अल्वारेज़ (मेक्सिको))- शाम 7:32 बजे से

3 Aug 20248:53:21 AM

सज्जिन जिंदल देंगे कार

देश के मशहूर बिजनेसमैन और जेएसडब्ल्यू के मालिक सज्जन जिंदल ने कहा है कि वह पेरिस ओलंपिक-2024 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को कार तोहफे में देंगे।

3 Aug 20248:29:22 AM

आर्चरी में मेडल की उम्मीद

मनु भाकर के अलावा देश को आर्चरी में आज मेडल मिल सकता है। महिला इंडीविजुअल राउंड में दीपिका कुमारी, भजन कौर मेडल की रेस में हैं।

3 Aug 20248:07:02 AM

मनु भाकर रचेंगी इतिहास

भारत को पहले ही दो मेडल दिला चुकीं महिला निशानेबाज मनु भाकर आज पेरिस ओलंपिक-2024 खेलों में इतिहास रचने के बेहद करीब खड़ी हैं। मनु ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। वह अगर इस इवेंट में मेडल जीतती हैं तो तीन ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी।