Latest News खेल नयी दिल्ली राष्ट्रीय

खेल इतिहास का यह ‘ब्लैक डे’, विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं ने दी प्रतिक्रिया


नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा है। बुधवार सुबह स्‍वर्ण पदक मुकाबले से पहले वजन के दौरान महिला पहलवान विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया है। इस वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में पूरा देश विनेश के साथ है। पीएम मोदी के बाद अब संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला सहित कई नेताओं ने भी विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाया है।

संसद सदस्य और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव, रणदीप सिंह सुजेवाला ने भी पहलवान को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से अयोग्य ठहराए जाने पर अपने विचार व्यक्त किए।

देश का हर बच्चा उनके साथ है- रणदीप सुरजेवाला

उन्होंने एक्स पर लिखा, ’40 करोड़ भारतीय स्तब्ध हैं, रणदीप सुरजेवाला ने आगे कहा, यह खेल के इतिहास में काला दिन है…यह एक बहुत बड़ी “नफरत की साजिश” है….लेकिन जान लें कि हरियाणा और देश का हर बच्चा उनके साथ है, वह एक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता है।’

140 करोड़ भारतवासी स्तब्ध हैं,

खेल इतिहास का यह “ब्लैक डे” है।

🫵 ये एक बहुत बड़ा “नफरती षड्यंत्र” है,

▪️पहले, कुश्ती संघ के अध्यक्ष, भाजपा के उस समय के मोदी जी के चहेते सांसद, बृजभूषण शरण सिंह ने देश की विश्व चैंपियन बेटी को शारीरिक व मानसिक प्रताड़नाओं से सताया,

 

 भारत के लिए आशा और गौरव की किरण रही हैं- किरण रिजिजू

किरण रिजिजू ने एक्स पर लिखा, प्रिय फोगट_विनेश, आप हमेशा भारत के लिए आशा और गौरव की किरण रही हैं। आज का झटका बर्दाश्त करने में परेशानी हो रही है, लेकिन इन्हीं क्षणों में आपकी असली ताकत चमकती है। आपका लचीलापन हमेशा आपका सबसे बड़ा सहयोगी रहा है।

‘हमें आप पर विश्वास है’

किरण रिजिजू ने आगे कहा, मुझे आपकी अटूट समर्पण से भरी यात्रा याद है। हमें आप पर विश्वास है, विनेश। भारत आपके साथ खड़ा है, हर कदम पर आपका उत्साहवर्धन कर रहा है।’