News TOP STORIES खेल

Olympics 2024 Day 15 : रीतिका ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, हंगरी की पहलवान को 12-2 से हराया


नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 का आज 15वां दिन है। भारत ने अभी तक कुल छह मेडल जीते हैं। पांच ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेंडल भारत की झोली में आए हैं। शुक्रवार को कुश्ती में भारत को आखिरकार एक मेडल मिल गया। अमन सेहरावत ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

शनिवार, 10 अगस्त को भारत को कुश्ती में एक और आखिरी मेडल की उम्मीद होगी। भारत की रीतिका हुड्डा महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल राउंड के अपने मैच खेलेंगी। वहीं, गोल्फ में अदिति चौथे स्थान पर रहीं।

10 Aug 20243:20:10 PM

Olympics 2024 Day 15 Live: क्वार्टर फाइनल में रीतिका ने बनाई जगह

हैवीवेट कैटेगरी की महिला फ्रीस्टाइल रेसलिंग में भारत की रीतिका हुड्डा ने पहला मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। रीतिका ने हंगरी की पहलवान नेगी को 12-2 से हराया। रीतिका ने सारे स्कोर टेक्निकल से बनाया।

10 Aug 20243:14:12 PM

Olympics 2024 Day 15 Live: रीतिका को मिले चार प्वाइंट

हंगरी की पहलवान नेगी के खिलाफ रीतिका टेक्निकल प्वाइंट्स के आगे चल रही हैं। पहले राउंड में रीतिका ने 4-0 से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन हंगरी की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए दो अंक हासिल कर लिए हैं।

10 Aug 20243:12:10 PM

Olympics 2024 Day 15 Live: रीतिका 2-0 से आगे

भारतीय पहलवान ने 2-0 से बढ़त बना ली है। हंगरी की खिलाड़ी पर दबाव।

10 Aug 20243:10:50 PM

Olympics 2024 Day 15 Live: मैट पर उतरी रीतिका

हैवीवेट पहलवान रीतिका का मैच शुरू हो गया है। हंगरी की पहलवान नेगी से उनका मुकाबला जारी है। रीतिका से भारत को एक और पदक की उम्मीद है।

10 Aug 20242:25:22 PM

Olympics 2024 Day 15 Live: थोड़ी देर में शुरू होगा रीतिका का मैच

थोड़ी देर में रीतिका हुड्डा का मैच शुरू होगा। पहले राउंड में वह क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने उतरेंगी। प्री क्वार्टर फाइनल में रीतिका का सामना हंगरी की पहलवान से होगा।

10 Aug 20242:21:45 PM

Olympics 2024 Day 15 Live: गोल्फ, महिला व्यक्तिगत राउंड 4

भारतीय इस इवेंट के अच्छे अंत की उम्मीद कर रहे थे तो दीक्षा के लिए यह अच्छी शुरुआत नहीं रही। दिन की शुरुआत में होल 2 में ट्रिपल बोगी। शायद इसी के कारण कि आज खेलने के लिए बहुत कुछ नहीं है? मानसिक रूप से आगे बढ़ना आसान नहीं हो सकता।

10 Aug 20241:47:39 PM

Olympics 2024 Day 15 Live: विनेश फोगाट की अपील पर IOC अध्यक्ष का बयान

विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील पर IOC अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है। थॉमस बाक ने कहा कि एक वर्ग में दो रजत पदक नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महासंघ के नियमों का पालन करना होगा। आईओसी अध्यक्ष ने यह कहते हुए अपनी बात समाप्त की कि अंत में वे CAS के निर्णय को स्वीकार करेंगे।

10 Aug 20241:04:23 PM

Olympics 2024 Day 15 Live: गोल्फ अपडेट

गोल्फ में ओलंपिक का सपना शायद भारत इस बार भी अधूरा ही रह जाए। अदिति चौथे स्थान पर रहीं। यह अदिति के लिए बहुत दुखद होगा, लेकिन उन सभी भारतीयों के लिए भी यह सोचने वाली बात होगी जो बहुत कम अंतर से चूक गए।

10 Aug 202412:04:43 PM

Olympics 2024 Day 15 Live: 12:30 बजे शुरू होगा गोल्फ का मैच

गोल्फ का मैच भारतीय समयानुसार, 12:30 बजे शुरू होगा। थोड़ी देर में अदिति और दीक्षा एक्शन में नजर आएंगीं। राउंड-4 के मैच खेले जाएंगे।

10 Aug 202411:50:53 AM

Olympics 2024 Day 15 Live: भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी लौटे वतन

भारतीय हॉकी टीम के कुछ खिलाड़ी वतन लौट आए हैं। शनिवार को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर ठुमके लगाए।

10 Aug 202411:23:23 AM

Olympics 2024 Day 15 Live: विनेश फोगाट मामले की सुनवाई पूरी

विनेश फोगाट के मामले में खेल पंचाट न्यायालय में सुनवाई पूरी हो गई है। तीन घंटे तक चली सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे और विदुष्पत सिंघानिया ने विनेश का पक्ष रखा। वहीं, IOA ने कहा कि सकारात्म रिजल्ट आ सकते हैं।

10 Aug 202410:28:05 AM

Olympics 2024 Live: रीतिका हुड्डा से एक आखिरी मेडल की उम्मीद

महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल में दोपहर 2:30 बजे भारतीय पहलवान रीतिका हुड्डा राउंड-16 के मुकाबले में मैट पर उतरेंगी। भारत को एक और आखिरी पदक की उम्मीद रीतिका से है। रीतिका भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना पहला ओलंपिक मेडल जीतना चाहेंगी।

10 Aug 202410:26:13 AM

Olympics 2024 Live: गोल्फ में भारतीय चुनौती

भारत की अदिति अशोक और दीक्षा डागर आज गोल्फ में अपनी चुनौती पेश करेंगी। महिला व्यक्तिगत स्पर्धा चौथा राउंड में दोपहर 12:30 बजे दोनों खिलाड़ी मैदान में उतरेंगी।