News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

Paris Paralympics 2024 Day 10 Live मेडल से फिर भरेगी भारत की झोली अरशद ज्योति प्राची पर नजरें


नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों ने पेरिस पैरालंपिक खेलों में दमदार खेल दिखाया और मेडल की झड़ी लगा दी है। भारत ने इन खेलों में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया है और अभी तक 26 मेडल जीत लिए हैं। खेलों का आज 10वां दिन है और भारत की झोली में ज्यादा मेडल आ सकते हैं। आज अरशद कुमार, ज्योति गाडेरिया, प्राची यादव, नवदीप मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

7 Sept 20242:13:25 PM

Paris Paralympics 2024: सुयंश को मिला 10वां स्थान

सुयंश यादव पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई एस7 हीट में 33.47 सेकेंड का समय निकालते हुए 10वें स्थान पर रहे।

7 Sept 20242:12:09 PM

Paris Paralympics 2024: यश कुमार बाहर

भारत के यश कुमार 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में 1:02.03 का समय निकालते हुए आखिरी स्थान पर रहे और बाहर हो गए।

7 Sept 20241:18:45 PM

Paris Paralympics 2024: अरशद और ज्योति के इवेंट शुरू

अरशद शलीक c1-3 रोड रेस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उनका इवेंट शुरू हो चुका है। इसी इवेंट की महिला कैटेगरी में ज्योति हैं। उनका भी इवेंट शुरू हो  गया है।

7 Sept 202412:55:21 PM

Paris Paralympics 2024: भारत का शेड्यूल

 भारत का आज का शेड्यूल

रोड साइकिलिंग –

पुरुषों की रोड रेस C1-3 (मेडल राउंड): अरशद शेख — 1.00 बजे

महिलाओं की रोड रेस C1-3 (मेडल राउंड): ज्योति गडेरिया — 1.05 बजे

कैनो स्प्रिंट-

पुरुषों की KL1 200 मीटर (सेमीफाइनल): यश कुमार — 1.30 बजे

महिलाओं की VL2 200 मीटर (सेमीफाइनल): प्राची यादव — 1.58 बजे

तैराकी –

पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई S7 (हीट): सुयश जाधव — 1.55 बजे

एथलेटिक्स –

महिलाओं की 200 मीटर T12 (मेडल राउंड): सिमरन — 11:04 बजे

पुरुषों की 400 मीटर T47 (मेडल राउंड): दिलीप गावित — 12.29 बजे (रविवार)

हरविंदर, प्रीति होंगे भारत के ध्वजवाहक

7 Sept 20242:19:47 AM

Paris Paralympics 2024: होकाटो ने जीता कांस्‍य पदक

 होकाटो होतोज़े सेमा ने भारत के लिए 27वां मेडल जीता। नागालैंड के खिलाड़ी ने 14.65 मीटर के प्रयास के साथ मेंस शॉट पुट F57 में कांस्य पदक अपने नाम किया।

6 Sept 202411:39:45 PM

Paris Paralympics 2024: सिमरन फाइनल में

सिमरन ने 25.03 सेकेंड के समय के साथ महिलाओं की 200 मीटर टी12 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

6 Sept 20245:10:50 PM

Paris Paralympics 2024: प्रवीण कुमार ने जीता गोल्‍ड मेडल

 प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में गोल्‍ड मेडल जीता।

6 Sept 20243:14:10 PM

Paris Paralympics 2024:प्राची यादव सेमीफाइनल में

प्राची यादव ने महिलाओं की 200 मीटर VL2 की  हीट में 1:06.83 सेकेंड्स का समय निकालते हुए चौथा स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

6 Sept 20242:00:31 PM

Paris Paralympics 2024: यश कुमार सेमीफाइनल में

भारत के यश कुमार ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में छठा स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। उन्होंने 1:03.27 सेकेंड्स में ये रेस पूरी की।

6 Sept 20241:35:48 PM

Paris Paralympics 2024: यश कुमार करेंगे दिन की शुरुआत

यश कुमार करेंगे दिन की शुरुआत। यश 1:30 बजे कैनोई में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

6 Sept 202411:42:17 AM

Paris Paralympics 2024: भारत का आज का शेड्यूल

 जानिए भारत का आज का शेड्यूल

पैरा-कैनोइंग

1:30 PM: यश कुमार — पुरुष कयाक सिंगल 200 मीटर KL1 हीट्स

1:39 PM: प्राची यादव — महिला वा’आ सिंगल 200 मीटर VL2 हीट्स

1:50 PM: पूजा ओझा — महिला कयाक सिंगल 200 मीटर KL1 हीट्स

पैरा-एथलेटिक्स

1:38 PM: सिमरन शर्मा — महिला 200 मीटर T12 राउंड 1

2:07 PM: दीपेश कुमार — पुरुष जेवलिन थ्रो F54 फ़ाइनल

2:47 PM: दिलीप गावित — पुरुष 400 मीटर T47 राउंड 1

3:18 PM: प्रवीण कुमार — पुरुष हाई जंप T64 फ़ाइनल

10:30 PM भावनाबेन अजाबाजी चौधरी — महिला जेवलिन थ्रो F46 फ़ाइनल

10:34 PM: सोमन राणा, होकाटो होतोझे सेमा — पुरुष शॉट पुट F57 फाइनल

11:10 PM: सिमरन शर्मा महिला 200 मीटर T12 सेमीफाइनल (अगर क्वालिफाई हो)

नवीनतम गाने सुनें, सिर्फ़ JioSaavn.com पर

पैरा-पावरलिफ्टिंग

8:30 PM: कस्तूरी राजमणि — महिला 67 किग्रा फाइनल