Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ स्वास्थ्य

Corona : 24 घंटे में 2,075 नए मामले आए सामने, 71 लोगों की गई जान,


नई दिल्ली, एएनआइ। देशभर में कोरोना के केस अब खत्म हो रहे हैं। हर रोज मामलों में गिरावट दिख रही है और मौतों की संख्या भी कम हो रही है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 2,075 नए केस मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 71 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसी के साथ कुल मौतों की संख्या 5,16,352 हो गई है। देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। 24 घंटों में 3383 लोगों ने कोरोना को मात दी है।