Latest News मनोरंजन महाराष्ट्र

मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान –


नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से इस वक्त बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Father) के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है। अनिल ने सुसाइड कर अपनी जान को गंवा दिया है। खबर है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे ये घटना हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दिया है। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।