Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

तेजस्वी यादव के बिगड़े बोल, नीतीश कुमार को लेकर दिया विवादित बयान; JDU को आएगा गुस्सा! –


मुजफ्फरपुर। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा है कि मुजफ्फरपुर समेत बिहार में अपराध चरम पर है। रोज लूट, डकैटी, हत्या एवं दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं। राज्य में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार को बोलबाला है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने की जगह शराब खोजने में लगी है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंधे, बहरे एवं गूंगे हो चुके हैं। उन्हें न कुछ दिखाई पड़ रहा है और सुनाई दे रहा है। वह कुछ नहीं बोल रहे हैं। जनता डबल इंजन की सरकार से ऊब चुकी है।