News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi : थोड़ी देर में दिल्ली CM पद की शपथ लेंगी आतिशी, केजरीवाल से मुलाकात के लिए CM आवास पहुंची


Hero Image

नई दिल्ली। आप नेता आतिशी (Atishi) अपने कालकाजी आवास से सीएम पद की शपथ लेने के लिए राजभवन के लिए निकल चुकी हैं। आप विधायक मुकेश अहलावत मंत्री पद की शपथ लेने के लिए अपने आवास से रवाना हो गए। आतिशी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। पार्टी द्वारा घोषित नए मंत्रिपरिषद में सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत के अलावा गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन शामिल हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ (Atishi Delhi New CM Oath Ceremony) लेने से पहले मनोनीत सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी (Atishi) प्रस्तावित मंत्रियों के साथ अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर जाएंगी। बैठक के बाद आतिशी और अन्य मंत्री पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ राजनिवास पहुंचेंगे। आतिशी अन्य मंत्रियों के साथ आज राजनिवास में शपथ लेंगी। वह दिल्ली की 8वीं सीएम बनेंगी।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले मनोनीत सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी प्रस्तावित मंत्रियों के साथ अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर जाएंगी। बैठक के बाद आतिशी और अन्य मंत्री पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ ‘राजनिवास’ पहुंचेंगे। आतिशी अन्य मंत्रियों के साथ आज राजनिवास में शपथ लेंगी।