News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

‘ऐसा हरियाणा देना है जहां बच्चे न रोएं, खेत बेचकर विदेश जा रहे युवा’, राहुल गांधी बोले- सुबह ही क्यों जाना पड़ा करनाल


 

Hero Image

करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने आज (गुरुवार) करनाल के असंध से चुनावी रैली की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कार्यकताओं को मैं आजकल बब्बर शेर कहता हूं। बताएं मूड कैसा है? आजकल बदलता दौर है। सब तकनीक से जुड़े हैं।

मैं कुछ दिन पहले अमेरिका के टेक्सास गया था। वहां हरियाणा के युवाओं से मिला। उसका वीडियो आप जरूर देखें। हरियाणा से 15-20 हजार लोग अमेरिका में हैं। फिर वहां में कुछ लोगों से मिला। उनसे पूछा अमेरिका कैसे पहुंचे। तो डोंकी के बारे मे पता चला।