Latest News खेल

IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live भारत ने खोया पहला विकेट रोहित शर्मा रिव्यू में बचने के बाद अगली गेंद पर बोल्ड


नई दिल्ली।  भारत-बांग्लादेश के बीच ग्रीन पार्क में खेले जा रहे टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। चौथे दिन कानुपर में मौसम बिल्कुल साफ है और उम्मीद है खेल पूरा होगा।

इससे पहले तीसरे दिन का खेल भी खराब रोशनी और आउटफील्ड में खराबी के कारण बिना गेंद डाले ही समाप्त हो गया था। मैच रेफरी जोफ क्रो निरीक्षण कर दिन का खेल खत्म होने की घोषणा की थी।

बारिश और खराब आउटफील्ड के कारण दूसरे दिन का खेल भी नहीं हो सका था। दोनों टीमें मैदान पर आई थीं लेकिन स्थिति देखते हुए वापस अपने होटल लौट गईं। पहले दिन भी सिर्फ डेढ़ सेशन का खेल हो सका था जिसमें 35 ओवर ही फेंके जा सके। लंच के बाद दूसरे सेशन में कुछ ही देर के बाद काले बादल छा गए थे जिसके बाद रोशनी कम होने के चलते दिन का खेल खत्म कर दिया गया।

बांग्लादेश ने खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए थे। चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है और मोमिनुल हक और मुशफिकुर रहीम ने चौथे दिन टीम की पारी की शुरुआत की।

30 Sept 20241:49:46 PM

IND vs BAN 2nd Test: रोहित शर्मा आउट

 रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। मिराज ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इससे पहले वाली गेंद पर रोहित रिव्यू लेकर बच गए थे। अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिया था, लेकिन भारतीय कप्तान ने रिव्यू लिया जिसमें वह नॉट आउट पाए गए। लेकिन अगली गेंद पर वह बोल्ड हो गए।

रोहित शर्मा- 23 रन, 11 गेंद 1×4 3×6

30 Sept 20241:43:59 PM

IND vs BAN 2nd Test: टीम इंडिया का अर्धशतक पूरा

टीम इंडिया के 50 रन पूरे हो गए हैं और ये रन सिर्फ 18 गेंदों यानी तीन ओवरों में आए हैं। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। ये किसी टीम द्वारा टेस्ट मैच में बनाई गई सबसे तेज फिफ्टी है।

30 Sept 20241:39:02 PM

IND vs BAN 2nd Test: दूसरे ओवर में 17 रन

भारतीय पारी के दूसरे ओवर में कुल 17 रन आए। रोहित ने इस ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर दो छक्के मारे और फिर यशस्वी ने आखिरी गेंद पर चौका मारा।

30 Sept 20241:37:38 PM

IND vs BAN 2nd Test: भारत की तेज शुरुआत

भारतीय पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा मैदान पर हैं और तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज टी20 के अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं।

30 Sept 20241:16:15 PM

IND vs BAN Test: बांग्लादेश ने पहली पारी में बनाए 233 रन

बांग्लादेश की टीम चौथे दिन के खेल में 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। खलील अहमद का जडेजा ने शिकार किया।

30 Sept 20241:15:31 PM

IND vs BAN Test: जडेजा ने किया खलील अहमद का शिकार

रवींद्र जडेजा ने पारी के 75वें ओवर की दूसरी गेंद पर खलील अहमद को अपने जाल में फंसाया। जडेजा ने अपनी ही गेंद पर खुद ही खलील का कैच लपका। इसके साथ ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 300 विकेट पूरे कर लिए।

30 Sept 20241:00:15 PM

IND vs BAN 2nd Test live: बुमराह ने तैजुल को किया आउट

72वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने तैजुल को बोल्ड किया। इस दौरान वह 5 रन ही बना सके।

30 Sept 202412:50:49 PM

IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: बुमराह ने मेहदी हसन को किया चलता

70वें ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मेहदी हसन मिराज को चलता किया। शुभमन गिल ने उनका कैच लपका। इस दौरान वह 42 गेंदों का सामना करते हुए 20 रन ही बना सके। 70 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 225/7 रन रहा।

30 Sept 202412:35:21 PM

IND vs BAN Test Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू

भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट में चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। मोमिनुल (106) और मेहदी (6) रन पर बैटिंग कर रहे हैं। 67 ओवर के खेल तक बांग्लादेश की टीम का स्कोर 210/6 हो चुका है।

30 Sept 202411:50:42 AM

India vs Bangladesh 2nd Test Live: पहले सेशन के खेल तक बांग्लादेश ने बनाए 205/6

बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल ने पहले सेशन के खेल तक 102 रन बना लिए हैं। मेहदी हसन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले सेशन तक बांग्लादेश की टीम ने 6 विकेट खोकर 205 रन बना लिए है।

30 Sept 202411:47:48 AM

IND vs BAN 2nd Test: मोमिनुल ने जड़ा शतक

पारी के 66वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाते ही मोमिनुल ने शतक जमाया। मोमिनुल पांच टेस्ट मैचों में दूसरा शतक जड़ने वाले बांग्लादेशी बैटर बने।

30 Sept 202411:39:09 AM

IND vs BAN 2nd Test: चौथे दिन कुल 98 ओवर का मैच होगा

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में आज कुल 98 ओवर का खेल खेला जाएगा। पहला और दूसरे सेशन का खेल 15-15 मिनट आगे बढ़ा दिया गया है। पहला सेशन 9:30 से 11:45 बजे के बीच खेला गया। लंच 11:45 से 12:25 तक होगा। दूसरा सेशन का खेल 12:25 से दोपहर 2:40 तक होगा। चायकाल का समय 2:40 से 3 बजे तक होगा। तीसरा सेशन 3 बजे से 5 बजे तक होगा।

30 Sept 202411:34:47 AM

IND vs BAN 2nd Test Live: शतक के करीब पहुंचे मोमिनुल

62वें ओवर तक बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन रहा। मेहदी हसन 5 और मोमिनुल (86) रन पर बैटिंग कर रहे हैं। मोमिनुल अपने शतक की ओर हैं।

30 Sept 202411:16:43 AM

IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: सिराज ने लपका अविश्वसनीय कैच

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को आउट करने के लिए मोहम्मद सिराज ने पूरी कोशिश की और हवा में डाइव लगाते हुए उनका कैच लपक लिया।

30 Sept 202411:02:07 AM

IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: रोहित शर्मा ने लपका गजब का कैच

50वां ओवर मोहम्मद सिराज डालने आए और इस ओवर में उन्होंने लिटन दास को अपना शिकार बनाया। ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने रोहित शर्मा के हाथों लिटन दास को कैच आउट कराया। लिटन 13 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।

30 Sept 202410:45:36 AM

India vs Bangladesh Live Score: ड्री बेक तक बांग्लादेश का स्कोर 148 रन

ड्रिंक्स ब्रेक तक बांग्लादेश टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 148 रन रहा। मोमिनुल (62*) और लिटन दास (13) रन पर नाबाद हैं।

30 Sept 202410:34:26 AM

IND vs BAN Live: बांग्लादेश का स्कोर 150 रन के करीब

मोमिनुल ने अर्धशतक जड़ दिया है और 47 ओवर के खेल तक बांग्लादेश की टीम का स्कोर 4 विकेट खोकर 146 रन रहा। लिटन दास उनका साथ दे रहे हैं।

30 Sept 202410:14:41 AM

Ind vs Ban 2nd Test Day 4: मोमिनुल अर्धशतक के करीब

43 ओवर के खेल तक बांग्लादेश की टीम के मोमिनुल ने 100 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बना लिए हैं। वह अपने अर्धशतक जड़ने के करीब हैं।

30 Sept 202410:00:16 AM

IND vs BAN Live Day 4: बांग्लादेश को लगा चौथा झटका

112 रन के स्कोर पर बांग्लादेश की टीम को चौथा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने मुश्फिकुर रहीम को बोल्ड किया। इस दौरान वह 32 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन ही बना सके। कानपुर टेस्ट के चौथे दिन की शुरुआत में बुमराह ने भारत को सफलता दिलाई। अब क्रीज पर लिटन दास और मोमिनुल की जोड़ी मौजूद हैं।

30 Sept 20249:55:01 AM

IND vs BAN 2nd Test Live: मोमिनुल-मुश्फिकुर की जोड़ी क्रीज पर

भारत-बांग्लादेश के बीच चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। 40 ओवर के खेल तक बांग्लादेश की टीम ने 3 विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं।

30 Sept 20249:12:13 AM

IND vs BAN 2nd Test Live: दोनों टीमों के प्लेयर्स मैदान पर प्रैक्टिस के लिए उतरे

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन कानपुर का मौसम साफ है। कानपुर में धूप निकली है और आज पूरी संभावना है कि बिना किसी दिक्कत के मैच शुरू होगा। सुबह 9:30 बजे से यह मैच जारी होगा। इससे पहले दोनों टीमों के प्लेयर्स मैदान पर प्रैक्टिस करने उतर चुके हैं।

30 Sept 20248:50:19 AM

Ind vs Ban 2nd Test, Day 4: मैच में अभी तक क्या-क्या हुआ?

बांग्लादेश टीम ने दूसरे टेस्ट में पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर का खेल खेलते हुए 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। पहले दिन खराब रोशनी और बारिश के चलते अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया था। दूसरे दिन भी हाल बरकरार रहा और तीसरे दिन गीली आउटफील्ड होने के चलते मैच नहीं हो सका। बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल ने 81 गेंद पर 40 रन बनाए।

30 Sept 20248:44:55 AM

IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ तो WTC Final में पहुंचने पर असर पड़ेगा?

अगर भारत बनाम बांग्लादेश (Ind vs Ban 2024 Test) के बीच यह टेस्ट ड्रॉ होता है तो 6-6 अंक हासिल करने के बाद भारतीय टीम के लिए WTC Final में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाएगी। भारत को फिर न केवल अगले महीने अपने घर में होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड का सफाया करना होगा, बल्कि इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कम से कम दो टेस्ट मैच भी जीतने होंगे।

30 Sept 20248:30:10 AM

India vs Bangladesh Live Score: चौथे दिन कानपुर का मौसम पूरी तरह साफ

कानपुर का मौसम चौथे दिन के खेल में पूरी तरह साफ नजर आ रहा है। किसी तरह से मैदान गीला नजर नहीं आ रहा और आज उम्मीद है कि ये खेल आगे पूरा हो सकेगा।

Glorious day at Green Park in Kanpur…
Hope to get two full days of Test cricket!#INDvBAN #INDvsBAN pic.twitter.com/EnGDJypCo1

— Mohandas Menon (@mohanstatsman) September 30, 2024

29 Sept 20242:07:58 PM

IND vs BAN 2nd Test: तीसरे दिन का खेल रद्द

कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भी नहीं हो सकेगा। रविवार को बारिश नहीं हुई लेकिन फिर भी मैदान खेलने लायक की स्थिति में नहीं है और इसी कारण तीसरे दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया गया है। अंपायरों का मानना है कि मैदान जोखिम भरा है जिससे खिलाड़ियों को चोट लग सकती है।

29 Sept 20241:44:31 PM

IND vs BAN 2nd Test: कुछ ही देर में होगा तीसरा इंस्पैक्शन

तीसरा इंस्पैक्शन होने में कुछ ही देर है। दो बजे रैफरी जैफ क्रो मैदान का निरीक्षण करेंगे और फिर फैसला होगा कि आज का खेल होना है या नहीं।

29 Sept 202412:16:26 PM

IND vs BAN 2nd Test: 2 बजे होगा अगला इंस्पैक्शन

भारत बांग्लादेश टेस्ट के तीसरे दिन मैच शुरू होने की संभावना कम दिख रही है। दोपहर 12:00 बजे मैच रेफरी जेफ क्रो ने निरीक्षण कर 2:00 फिर से निरीक्षण करने का फैसला लिया है। इसके बाद तीसरे दिन के खेल पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि मैदान काफी हद तक दुरुस्त हो गया है लेकिन खराब रोशनी के चलते मैच रेफरी दोपहर 2:00 बजे फिर से निरीक्षण करेंगे।

29 Sept 202410:19:07 AM

IND vs BAN 2nd Test: 12 बजे दूसरा इंस्पैक्शन

ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत बांग्लादेश टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं। मैदान कर्मी आउटफील्ड को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। मैच रेफरी जो क्रो ने करीब 15 मिनट तक निरीक्षण किया है। अब दोपहर 12:00 बजे मैच रेफरी फील्ड अंपायर के साथ एक बार फिर निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मैच से शुरू होने पर निर्णय लिया जाएगा।

29 Sept 20249:36:51 AM

IND vs BAN 2nd Test: कानपुर से आई अच्छी खबर

कानपुर से फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। पिच पर जो कवर्स थे वो हटा लिए गए हैं। मैच के जल्दी शुरू होने की संभावनाएं हैं।

29 Sept 20249:17:24 AM

IND vs BAN 2nd Test: तीसरे दिन भी होगी देरी

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। दूसरा दिन बारिश के कारण धुल गया था। तीसरे दिन बारिश नहीं है लेकिन मैदान गीला होने के कारण समय पर खेल शुरू नहीं हो पाएगा। 10 बजे अंपायर मैदान का इंस्पैक्शन करेंगे।

28 Sept 20242:13:57 PM

IND vs BAN 2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म

बारिश के कारण दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंपायरों ने दिन का खेल समाप्ति का एलान कर दिया। यानी दूसरे दिन अब खेल नहीं होगा। मैदान पर अभी भी कवर्स मौजूद हैं।

28 Sept 20242:11:23 PM

IND vs BAN 2nd Test: कानपुर में फिर बारिश शुरू

कुछ देर बारिश के रुकने के बाद कानपुर में फिर बारिश शुरू हो गई है और इसी के साथ ये संभावना भी बढ़ गई है कि आज खेल नहीं हो पाएगा।

28 Sept 202412:59:43 PM

IND vs BAN 2nd Test: कानपुर में रुकी बारिश

कानपुर में बारिश रुक गई है और थोड़ी सी धूप भी खिल आई है। उम्मीद है कि मैदान जल्दी सुखा लिया जाएगा और दूसरे दिन का खेल शुरू हो सकेगा।

28 Sept 202412:01:25 PM

IND vs BAN 2nd Test: कानपुर में बारिश लौटी

कानपुर में सुबह से हो रही बारिश कुछ देर के लिए रुक गई थी और सुपर सॉपर की मदद से मैदान को सुखाया जा रहा था लेकिन अब बारिश दोबारा शुरू हो गई है।

28 Sept 202410:35:33 AM

IND vs BAN 2nd Test: टीमें होटल लौटीं

बारिश के कारण अभी तक खेलने लायक स्थिति नहीं बन पा रही है जिसके चलते दोनों टीमें वापस अपने होटल लौट गई हैं।

28 Sept 20249:38:30 AM

IND vs BAN 2nd Test: बारिश के कारण हो रही है देरी

दूसरे दिन का खेल समय पर शुरू नहीं हो सका है। बारिश के कारण ये देरी हो रही है। पूरे मैदान को कवर्स से ढका दिया गया है।

28 Sept 20249:05:20 AM

IND vs BAN 2nd Test: दूसरे दिन क्या होगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। पहला दिन बारिश और खराब रोशनी के कारण पूरा नहीं हो सका था। पहले दिन महज 36 ओवर ही फेंके जा सके थे। दूसरे दिन शनिवार को सुबह कानपुर में बारिश हुई है जिससे खेल शुरू होने में देरी हो सकती है। बारिश आज के खेल में भी खलल डाल सकती है।