Latest News पंजाब राष्ट्रीय

पराली जलाने पर लगाम लगाने के लिए पंजाब सरकार सख्त, किसानों को जागरूक करने के लिए चलेगा अभियान –


चंडीगढ़। पराली जलाने की घटनाओं को लेकर सरकार भी सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के उपायुक्तों को पराली जलाने के मामलों में कमी लाने और पराली प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए एक स्थायी अभियान चलाए जाने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को फसल अवशेष निस्तारण की तैयारियों को लेकर जिलाधीशों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किसानों को पराली जलाने के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने के लिए भी जोरदार अभियान चलाएं। साथ ही पराली प्रबंधन मशीनों पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में भी अच्छी तरह से जानकारी दी जाए।

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने राज्य के उपायुक्तों को पराली जलाने के मामलों में कमी लाने और किसानों को पराली प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए एक स्थायी अभियान चलाने को कहा है। साथ ही किसानों को पराली प्रबंधन मशीनों पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।