Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

उचाना में रोड शो के दौरान दुष्यंत चौटाला के काफिले पर हमला, अज्ञात लोगों ने वाहन पर फेंके पत्थर


जींद। Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)-आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के रोड शो के दौरान सोमवार रात उचाना में पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) प्रमुख दुष्यंत चौटाला के काफिले के वाहन पर हमला किया गया।

Haryana Election 2024 हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के रोड शो के दौरान दुष्यंत चौटाला के काफिले पर हमला हुआ। अज्ञात लोगों ने उनके वाहन पर पथराव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार 3 अक्टूबर को शाम 6 बजे समाप्त होगा।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों ने वाहन पर पत्थर फेंके। इस बाबत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि हरियाणा के 15वीं विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार 3 अक्टूबर को शाम 6 बजे खत्म होगा।