Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

जिसके सहारे ताइवान पर चीन कस रहा शिंकजा; शी जिनपिंग ने बनाया चंगुल में फंसाने का प्लान


नई दिल्ली। चीन लंबे समय से ताइवान पर कब्जा जमाना चाह रहा है। मगर उसकी यह ख्वाहिश अभी तक अधूरी है। भारत के खिलाफ ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ की रणनीति बनाने वाले चीन ने अब ताइवान की रणनीतिक घेरेबंदी का खास प्लान तैयार किया है। चीन के इस प्लान को एनाकोंडा स्ट्रैटजी नाम दिया गया है।

चीन ने ताइवान के खिलाफ एनाकोंडा रणनीति को अपनाया है। चीन के इस प्लान की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। चीन अपनी इस रणनीति से ताइवान पर शिकंजा कस रहा है। हाल ही में ताइवान के कमांडर एडमिरल ने खुद चीन की इस रणनीति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चीन की चाल है कि ताइवान को गलती करने पर मजबूर किया जाए।

हाल ही में एक इंटरव्यू में ताइवान के नौसेना कमांडर एडमिरल तांग हुआ ने दावा किया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ताइवान के खिलाफ ‘एनाकोंडा रणनीति’ का इस्तेमाल कर रही है। पहली बार 1861 से 1865 तक चले अमेरिकी गृह युद्ध में लेफ्टिनेंट जनरल विनफील्ड स्कॉट ने एनाकोंडा रणनीति का इस्तेमाल किया था।