News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

अखिलेश को मूर्ति पर माल्यार्पण करने से रोकने पर गरमाई यूपी की सियासत, शिवपाल को पुलिस ने रोका


लखनऊ। लखनऊ में जेपी केंद्र में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जेपी नारायण की मूर्ति पर माल्यापर्ण करने से रोकने पर यूपी की कई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लखनऊ से लेकर कन्नौज और इटावा तक सपाई सड़क पर उतर गए हैं। सपा नेताओं ने अखिलेश यादव को रोके जाने पर लोकतंत्र की हत्या और हिटलरशाही का दौर बताया है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने जो रास्ता बंद किया है वो उनकी बंद सोच का प्रतीक है। भाजपा जय प्रकाश नारायण जी जैसे हर उस स्वतंत्रता सेनानी के लिए अपने मन में दुर्भावना और दुराव रखती है जिसने भी देश की आज़ादी में भाग लिया था। ये देश की आज़ादी में भाग न लेने वाले भाजपाइयों के संगी-साथियों के अंदर का अपराध बोध है।

इटावा में आग बबूला हुए कार्यकर्ता, धरना प्रदर्शन

शहर के व्यस्त शास्त्री चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि जब तक अखिलेश यादव को वहां पर जाने नहीं दिया जाएगा तब तक आंदोलन किया जाएगा। अभिषेक यादव ने आरोप लगाया कि कि सपा अध्यक्ष को पुलिस ने उनके घर पर ही घेराबंदी कर रोक दिया है। प्रशासन के बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं।