पड़ाव। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत कटेसर गांव के समीप खड़ी ट्रेलर में टकराने से आटो सवार छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। वही आटो में सवार एक तीन माह के शिशु की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आटो से निकालकर वाराणसी में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की भोर 5.30 बजे वाराणसी से दाह संस्कार कर छ: लोग मोहित पुत्र कबीरदास 40 वर्ष, बेबी पत्नी मोहित 36 वर्ष आंनद पुत्र मोहित 06 वर्ष, वैशाली पुत्री मोहित 14 वर्ष, शशि पत्नी मुकेश 45 वर्ष संजय पुत्र स्व मुन्नीलाल 41 वर्ष ऑटो मे सवार होकर ग्राम मंगरोर थाना चकिया जा रहे थे। जैसे ही आटो पड़ाव से रामनगर रोड पर पंहुचा था की ऑटो चला रहा मोहित को झपकी आ गया और कटेसर गाँव के समीप एक खड़ी ट्रेलर मे जोरदार टक्कर हो गया और ऑटो मे सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना पाकर पहुंची जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने पुलिस बल के साथ ऑटो मे सवार सभी घायलों को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरो ने तीन माह की बच्ची ऋचा पुत्री विकास को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रीता देवी के बेटे वाराणसी में ही रहते थे जहां उनका इलाज चल रहा था। मौत के बाद दाह संस्कार कर घर चकिया जा रहे थे।
Related Articles
दिल्ली के जंतर मंतर पर महापंचायत जारी, किसानों ने लाखों वाहन चालकों को किया परेशान; भीषण जाम
Post Views: 1,078 नई दिल्ली/नोएडा, । पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हजार किसानों की दिल्ली में मौजूदगी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हालत खराब कर दी है। खास घरों से दफ्तर और अन्य कामों के लिए निकले वाहन चालक सड़कों पर रेंगते नजर आए। दिल्ली-एनसीआर के बार्डर समेत कई अन्य मार्गों पर […]
Lakhimpur: विवादित बयान देने के मामले में फंसे किसान नेता राकेश टिकैत, एफआइआर दर्ज
Post Views: 878 लखीमपुर। बीते दिनों राजापुर मंडी में आयोजित तीन दिन के आंदोलन में एक न्यूज चैनल पर दिए गए विवादित बयान के मामले में भाकियू नेता राकेश टिकैत फंस गए हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता दीपक पुरी की तहरीर पर राकेश टिकैत के खिलाफ अब एफआइआर दर्ज कर ली है। खीरी […]
चुनाव आयुक्त की नियुक्ति विधेयक पर विवाद कांग्रेस को आई आडवाणी की याद शेयर की ये चिट्ठी
Post Views: 1,021 नई दिल्ली, । केंद्र सरकार ने 10 अगस्त को चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति व सेवा संबंधी विधेयक राज्यसभा में पेश किया। नए बिल के मुताबिक, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति अब तीन सदस्यीय समिति करेगी। इस समिति के अध्यक्ष पीएम होंगे, जबकि लोकसभा में विपक्ष के नेता और एक केंद्रीय मंत्री (पीएम द्वारा […]




