बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के भोज के छपरा गांव में पुरानी रंजिशवश महिला को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिए जाने के मामले में महिला के तहरीर पर तीन महिलाओं सहित 4 के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उक्त जानकारी देखते हुए क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के भोज के छपरा गांव निवासी दुर्गावती देवी पत्नी लल्लन यादव का मंगलवार को पाटीदार रामेश्वर यादव उनकी पत्नी तेतरी देवी, पुत्री पिंकी कुमारी व लकी कुमारी के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो रही थी कि अचानक चारों लोग दुर्गावती देवी पर टूट पड़े और लाठी डंडों से पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची एक से 112 नंबर पीआरबी वैन पुलिसकर्मियों के सामने भी आरोपियों ने गाली गलौज किया। उक्त चारों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
Related Articles
मारपीट में दो युवक घायल
Post Views: 217 बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम किर्तृपुर गांव में बुधवार को दो दिनों पूर्व हुई कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दाड़ी बनाने वाले चाकू से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवकों का सीएचसी बांसडीह में उपचार के बाद जिला अस्पताल में इलाज […]
दो सगी बहनों के मौत के मामले में बिजली विभाग के एसडीओ, जेई निलंबित
Post Views: 1,766 जिलाधिकारी ने मृत बच्चियों के पीड़ित परिजनों को पांच पांच लाख मुआवजा दिए जाने के दिए निर्देश बलिया। कोचिंग से लौट रही दो सगी बहनों की करंट लगने से मौत के मामले में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने कड़ी कार्रवाई की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रबंध निदेशक ने […]
UP Board : 10वीं में प्रियांशी और 12वीं में सुभाष ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट
Post Views: 2,296 UP Board 10th, 12 Result Toppers List 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिलीज किए हैं। वहीं, जल्द ही बोर्ड टॉपर लिस्ट की सूची भी […]


