वाराणसी।यूनिसेफ के 75 वर्ष एवं यूनिवर्सल बाल अधिकार के 35 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी मंडल सभागार में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता ने की, जिसमें गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।मुख्य खबर:
कार्यशाला में यूनिसेफ उत्तर प्रदेश से स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कनुप्रिया सिंघल ने यूनिसेफ की उपलब्धियों और सरकार के साथ साझेदारी को रेखांकित किया। डीपीओ आईसीडीएस डी.के. सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल बाल पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी है तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और कन्या सुमंगला योजना में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं के लाभ से शिक्षा जारी रखने की बात कही। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एम.पी. सिंह ने बच्चों को अपने अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।अपर आयुक्त गुप्ता ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने व शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी और अधिकारियों से बच्चों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
Related Articles
माड्यूल के संबंध जानकारी जागरूक करने का ओबीसी असोसिएशन लगायेगा शिविर
Post Views: 1,032 रेलवे बोर्ड के ‘उदीशाÓ के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए भी करेगा कार्य रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार (बरेका) में आने वाले सभी मॉड्यूल ई पास, ए पी ए आर आदि को पूर्ण रूप से लागू किया जाना है। इस सम्बन्ध में होने वाली कठिनाइयो एवं मॉड्यूल की जानकारी देने तथा उदीशा के […]
मोदीने राजभर समाजका बढ़ाया सम्मान-अनिल राजभर
Post Views: 1,066 मिनी ट्यूबवेल और कार्यालयका मंत्रीद्वय ने किया शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर एवं सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने गुरुवारको सारनाथमें मिनी ट्यूबवेल एवं कार्यालय शिलान्यास किया। मकर संक्रांति के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव पार्क सारनाथ में मंत्री द्वय ने कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के […]
भगवा कपड़े पहने कर ललिता घाट से पीएम मोदी ने लिया गंगाजल,
Post Views: 1,124 नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र लगातार अपनी सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने और अपने नए रंग-रूप को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। करीब 352 वर्ष बाद वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम नया रूप दुनिया के सामने आया है। आज पीएम मोदी इसको जनता को समर्पित करेंगे। यूपी […]




