नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कृतज्ञ राष्ट्रने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जयंती पर किया नमन


प्रधानमंत्री, खड़गे, राहुल सहित तमाम लोगोंने दी श्रद्धांजलि
नयी दिल्ली (आससे)। कृतज्ञ राष्ट्र ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर नमन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सांसदों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्सÓ पर एक पोस्ट में लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। मुल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत की आज़ादी से लेकर एक मजबूत, आधुनिक और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखने में असाधारण योगदान देने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर विनम्र नमन। उनके विचार, मूल्य और दूरदृष्टि आज भी हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणा हैं। आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, ‘हिन्द के जवाहरÓ के लोकतांत्रिक, समावेशी,निडर और प्रगतिशील भारत का सपना हर भारतीय जी रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। ‘हिंद के जवाहरÓ को जयंती पर सादर नमन। वहीं संसद भवन के संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम मेें केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियोंने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि युवा मन के प्रति पंडित जवाहरलाल नेहरू के अटूट स्नेह के कारण ही उनके जन्मदिन को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
—————