- मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पास तौकते तूफान के कारण फंसा भारतीय जहाज P-305 समुद्र में मंगलवार को डूब गया था। इस जहाज में कुल 273 लोग सवार थे। भारतीय नौसेना ने इसमें से अब तक 186 लोगों को बचा लिया है।
वहीं, अब तक 22 शव बरामद हुए हैं। इसी जगह एक और भारतीय जहाज फंसा हुआ था। जिसमें सवार लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोलकाता को भेजा गया गया था। इसमें 137 लोग सवार हैं। इनमें से 38 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
चक्रवात तूफान की वजह से समंदर में फंसी कई लोगों की जान बचाने के लिए नौसेना के साथ-साथ भारतीय कोस्ट गार्ड की टीम लगातार रेस्क्यू में लगी है। तूफान की चेतावनी के बाद इस बार्ज से लोगों को निकालने का काम शुरू था लेकिन समंदर की उफान मारती लहरों के सामने यह रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा नहीं हो पाया।