चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को एक बार फिर नवीन मंडी के दौरे पर रहे। इस दौरान बारिश से किसानों के गेहूं भीगने पर नाराजगी जताई। जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव व कर्मचारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। शासन और प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों के गेहूं भीग गए हैं। भीगे हुए गेहूं को हर हाल में शासन और प्रशासन खरीद करें नहीं तो इसके लिए जन आंदोलन करूंगा। इस दौरान सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने किसानों का गेहूं भीगने के लिए पूरी तरह से जिला प्रशासन के अधिकारी जिम्मेदार हैं। दो दिन पूर्व गेहूं खरीद के बाबत अधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। कहा कि भीगे हुए गेहूं को ओने पौने दाम में बेचने के लिए प्रशासनिक अधिकारी बारिश का इंतजार कर रहे हैं नहीं तो पहले ही खरीद कर लिए होते इससे किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद नहीं होती। कहा कि जिला प्रशासन व भाजपा सरकार की उदासीनता के कारण किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। जिससे मौसम खराब होने के बाद किसानों की गेहूं मंडी में भेज रहे हैं। इनका कोई खरीदार नहीं है। आरोप लगाया कि बिचौलियों की खरीद कर लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। किसानों की खरीद नहीं हो रही हैए जिससे किसान परेशान है। यदि किसानों की खरीद नहीं हुई तो उन्हें आर्थिक आघात लगेगाए जो अब किसी भी हाल में होने नहीं दिया जाएगा।
Related Articles
चंदौली।चकबंदी कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन
Post Views: 539 अलीनगर। सकलडीहा तहसील के सैदपूरा गांव में इन दिनों भ्रष्टाचार का खेल जमकर चकबंदी में चल रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग के कर्मचारियों द्वारा लेनदेन कर हम काश्तकारों के चक को उलटफेर किया जा रहा है। क्षेत्र […]
चंदौली। अधिक से अधिक वादों का हो निस्तारण
Post Views: 337 चंदौली। माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली श्री सुनील कुमार चतुर्थ की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर तहसील सभागार चन्दौली में प्री .ट्रायल मोटर दुघर्टना दावा से सम्बन्धित एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली श्री नरेन्द्र कुमार झा, श्रीमान अपर जनपद न्यायाधीश […]
चंदौली।२०२२ में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार:साधना
Post Views: 595 मुगलसराय। नियामताबाद व चन्दौली ब्लाक परिसर में सरकार द्वारा संचालित केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए मेले का उद्घाटन विधायक श्रीमती साधना सिंह ने किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से […]