धानापुर। कहते हैं खुद के लिए जीना भी कोई जीना है। अगर आपके दिल में पीडि़तों, लाचारों और जरूरतमंदों के लिए सम्वेदना नहीं है तो आप इंसानियत का दर्द नहीं समझ सकते। पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता अंजनी सिंह ने क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव निवासी दया यादव एवं शिवचरण यादव एवं उनके परिजनों को तत्काल राहत पहुँचाते हुए अपने पेंशन से बारह शेड देकर छाँव भरी छत देकर मदद किया। विदित हो कि बीते दिनों अचानक आग लग जानें से पीडि़तों की मड़ई जलकर खाक हो गई थी। जिसमें बर्तन, राशन, खटिया, कपड़ा सहित घर का जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। भैंसे भी आग के चपेटे में आ गई थी। आगजनी की सूचना पाकर मौके पर पहुँच कर अंजनी सिंह ने पीडि़तों को सांत्वना देते हुए मदद स्वरूप शेड देने की बात कही थी ताकि छत भी पड़ जाय और छाया भी हो सके और आग से जलने का खतरा भी समाप्त हो जाय। अंजनी सिंह ने कहा कि समस्या कभी भी किसी के साथ आ सकती है। गरीबी और लाचारी बड़ी पीड़ादायक होती है। गरीबों की मजबूरी व लाचारी का एहसास हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहता है मैं जब भी किसी गरीब, मजबूर, वृद्धों बच्चों महिलाओं को टूटी फूटी झोपड़ी मड़ई में जीवन गुजारते देखता हूँ तो बहुत दर्द होता है
Related Articles
चंदौली। पात्र एवं जरुरतमंदों की मदद करना पुनीत कार्य
Post Views: 259 चंदौली। पीडि़त कल्याण सेवा संस्था की ओर से सोमवार को नगर के एक लान वाटिका में कंबल वितरण किया गया। इसमें 100 गरीब व बेसहारा को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इस भीषण ठंड में शत.प्रतिशत जरूरतमंद पात्रों का […]
चदौली। मार्ग पर बह रहे नाबदान पानी को लेकर प्रदर्शन
Post Views: 285 चहनियां। चहनियां कस्बा में पीडीयूनगर मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क में गढ्ढे में फैले गिट्टी व कीचड़ को लेकर कस्बावासियों ने प्रदर्शन किया। आने जाने वाले लोग उसी में फंसकर गिर रहे है। मार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मार्ग […]
चंदौली।एनआईसी में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन सम्पन्न
Post Views: 449 चंदौली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी शिद्दत के साथ लगा है। इस क्रम में शुक्रवार की देर शाम एनआईसी कक्ष में ईपीडीएस साफ्टवेयर के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य प्रेक्षकों एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह की उपस्थिति में […]