चंदौली। धान की फसल अबकी बार पिछडऩी तय है। यह हवाहवाई बात नहीं बल्कि खुद सिंचाई विभाग का दावा है। किसानों के सिंचाई की समस्या को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू नरायनपुर पम्प कैनाल पर निरीक्षण करने पहुंचे तो अभियंताओं ने उन्हें पम्प कैनाल नहीं चलने की जानकारी दी और आगामी विलंब के बारे में बताया। मनोज डब्लू ने सरकार व सिंचाई विभाग की मंशा पर सवाल खड़े किए। कहा कि नरायनपुर पम्प कैनाल विद्युत खराबी के कारण नहीं बल्कि सरकारी तंत्र की गड़बड़ी की मार झेल रहा है। हाल फिलहाल जो स्थिति है कि नरायनपुर पम्प कैनाल से सिंचित कृषि भूमि को पानी मिलने में एक पखवारा से अधिक का समय लगना तय है। दरअसल सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू नरायनपुर पम्प कैनाल पहुंचे तो पाया कि कैनाल का संचालन पूरी तरह से ठप है। इसके मूल में विद्युत की उपलब्धता आड़े आ रही है जैसा कि सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने सपा नेता को जानकारी दी। इसके बाद जब मनोज डब्लू ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से टेलीफोन पर जवाब तलब किया तो उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से बिजली विभाग को 21 लाख की चपत लगी है और विद्युत उपकेंद्र पर लगे कई उपकरणों में यांत्रिक दोष आया है जिसका हर्जाना सिंचाई विभाग देने में आनाकानी कर रहा था। फिलहाल खराब यंत्रों को बदलने के लिए आगामी गुरुवार को टेंडर खोला जाएगा। ठेकेदार चयन के बाद मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में करीब एक सप्ताह का समय लगना तय है क्योंकि जिन उपकरणों की जरूरत है वह यूपी के बाहर हैदराबाद या महाराष्ट्र से मंगाए जाएंगे। इससे गुस्साए मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि चंदौली जनपद के किसान धान की नर्सरी डालने के लिए नरायनपुर पम्प कैनाल की ओर टकटकी लगाए गए हुए हैं। यह नरवन व महाईच समेत जनपद अन्य इलाकों के किसानों के साथ छल है। सरकार एक तरफ आय दोगुनी करने का दावा करती है लेकिन किसानों के लिए कदम.कदम पर दुश्वारियों के कांटे बिछा रखे है। ऐसे में किसानों की उन्नति व तरक्की की उम्मीद करना बेमानी है।
Related Articles
चन्दौली। कच्ची दीवार गिरी, युवक की मौत
Post Views: 1,194 अलीनगर। थाना क्षेत्र के कठौरी गांव में आवास के लिए नींव खोदते समय कच्ची दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के कठौरी गांव निवासी आजाद बिंद 25 वर्ष को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला […]
चंदौली।सूर्यमुनि का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Post Views: 371 सकलडीहा। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की रविवार को सूची जारी की। जिसमे सकलडीहा विधान सभा से सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ व समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। वही भाजपा प्रत्याशी ने इसके लिए […]
चदौली। चंदौली के महामना थे पं० पारसनाथ:छत्रबलि
Post Views: 394 मुगलसराय। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पं पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में गुरुवार को महाविद्यालय के स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि छत्रबलि सिंह, अध्यक्ष डा एसएम दूबे, प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी, प्राचार्य प्रो उदयन मिश्र, प्रो राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सरस्वती जी, संस्थापक […]