मुगलसराय। उ०प्र० कांग्रस कमेटी किसान प्रकोष्ठ पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू के नेतृत्व में पूर्व विधायक राजेशपति त्रिपाठी व ललितेश त्रिपाठी के उपर लगाये गये फर्जी मुकदमें के खिलाफ कांग्रसजनों ने शास्त्री पार्क में धरना दिया। इस दौरान अकील अहमद बाबू ने कहाकि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार आये दिन कांग्रसजनों के द्वेषपूर्ण रवैये के तहत कांग्रसजनों के फर्जी मुकदमें लगाकर फंसाने का कार्य कर रही है। वहीं सरकार के इशारे पर पूर्व विधायकगण राजेशपति त्रिपाठी व ललितेशपति त्रिपाठी सहित कुल ४२ लोगों पर १४/१५ जून की रात मिर्जापुर के मडि़हान थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है वह पूर्णत: असत्य, आधारहीन, तथ्यहीन व कल्पित कहानी पर राजनीतिक दुर्भावना की कार्यवाही है। उन्होने कहाकि चन्दौली के विकास में भगीरथ की भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वतंत्रता संग्रम सेनानी पं० कमलापति त्रिपाठी के परिवार के उपर लगाये गये फर्जी मुकदमें की हम कड़ी निन्दा करते है। यह सरकार के हताशा का प्रतीक है। इस दौरान कांग्रसजनों ने राज्यपाल को पत्रक भी भेजा। इस अवसर पर मधुराय, रजनीकान्त पाण्डेय, नवीन पांडेय, विजय गुप्ता, संतोष तिवारी, दयाराम पटेल, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ आदि अन्य कांग्रसी मौजूद रहे।
Related Articles
चन्दौली। शिक्षा की अलख जगाने में कामयाब है पं० रामाधार जे:यादवेन्द्र
Post Views: 551 चहनियां। पंडित रामाधार जे तिवारी कॉलेज ऑफ पॉलीटेक्निक महुअर बलुआ में गुरूवार को औचक निरीक्षण को पहुंचे पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उपनिदेशक यादवेंद्र यादव ने संस्थान का निरीक्षण करते हुए संस्थान के चेयरमैन पंडित लल्लन आर तिवारी, प्रबन्धक आनन्द तिवारी सोनू, प्रिंसिपल परमात्मा वर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा […]
चंदौली। गरीब, असहाय में कम्बल का वितरण
Post Views: 225 चकिया। नगर स्थित गांधी पार्क में स्वर्गीय हनुमान प्रसाद जायसवाल के स्मृति में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता समाजसेवी व कपड़ा व्यवसाई कैलाश जायसवाल ने रविवार को गरीब, असहाय, वृद्धजनों में एक हजार कंबल का वितरण किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कपड़ा व्यवसाई कैलाश जायसवाल ने गरीबों असहाय वृद्ध […]
चंदौली।कार्यकर्ता सीएम के कार्यक्रम को बनाये सफल:डा महेन्द्रनाथ
Post Views: 334 चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 6 नवंबर जनपद में होने जा रहा है जिसको लेकर चन्दौली के सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं की योजना बैठक लिए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 6 नवंबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल […]