मुगलसराय। उ०प्र० कांग्रस कमेटी किसान प्रकोष्ठ पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू के नेतृत्व में पूर्व विधायक राजेशपति त्रिपाठी व ललितेश त्रिपाठी के उपर लगाये गये फर्जी मुकदमें के खिलाफ कांग्रसजनों ने शास्त्री पार्क में धरना दिया। इस दौरान अकील अहमद बाबू ने कहाकि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार आये दिन कांग्रसजनों के द्वेषपूर्ण रवैये के तहत कांग्रसजनों के फर्जी मुकदमें लगाकर फंसाने का कार्य कर रही है। वहीं सरकार के इशारे पर पूर्व विधायकगण राजेशपति त्रिपाठी व ललितेशपति त्रिपाठी सहित कुल ४२ लोगों पर १४/१५ जून की रात मिर्जापुर के मडि़हान थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है वह पूर्णत: असत्य, आधारहीन, तथ्यहीन व कल्पित कहानी पर राजनीतिक दुर्भावना की कार्यवाही है। उन्होने कहाकि चन्दौली के विकास में भगीरथ की भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वतंत्रता संग्रम सेनानी पं० कमलापति त्रिपाठी के परिवार के उपर लगाये गये फर्जी मुकदमें की हम कड़ी निन्दा करते है। यह सरकार के हताशा का प्रतीक है। इस दौरान कांग्रसजनों ने राज्यपाल को पत्रक भी भेजा। इस अवसर पर मधुराय, रजनीकान्त पाण्डेय, नवीन पांडेय, विजय गुप्ता, संतोष तिवारी, दयाराम पटेल, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ आदि अन्य कांग्रसी मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।बसपा में ही सर्व समाज का सम्मान सुरक्षित:पूर्वमंत्री
Post Views: 292 सकलडीहा। स्थानीय विकास खण्ड के विशुनपुरा गांव में मंगलवार को बूथ स्तरीय बसपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बूथ कार्यकर्ताओ को मालाफूल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री रधुनाथ चौधरी ने संगठन की मजबूती और विस्तारिकरण पर चर्चा किया। इसके […]
चंदौली। दुर्गा पूजा पर सादगी से मनाये त्योहार:सीओ
Post Views: 510 कमालपुर। धीना थाना परिसर में व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम प्रधानों संग बैठक कर सकलडीहा क्षेत्राधिकारी रामबीर सिंह ने व्यापार मंडल के सदस्यों व गावो से आये बरिष्ठ जनो के साथ विभिन्न समस्याओं व सुरक्षा व्यवस्था एवम अन्य मुद्दों पर बातचीत की। वही व्यापार मण्डल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बाजार […]
चंदौली।आनंद होंगे सपा से सैयदराजा का चेहरा:मनोज
Post Views: 198 चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी फ्रंट फूट पर है। आनंद बिहारी केशरी सैयदराजा में समाजवादी चेहरा होंगे। इनके नाम पर अंतिम मुहर सहमति व सर्वसम्मति से लगी है। लिहाजा पूरी पार्टी आनंद बिहारी की अगुवाई में सैयदराजा नगर के चुनाव […]