चकिया। स्थानीय नगर स्थित तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को सपाइयों ने बढ़ती मंहगाई व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम के तहत नगर में जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान डाक्टर रामआधार जोसेफ ने कहा कि बीजेपी के तानाशाही का ज़बाब प्रदेश की जनता 2022 के चुनाव में अपनी सरकार बनाकर देने जा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक पूनम सोनकर, अभिषेक बहेलिया, रामचंद्र त्यागी आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुलहीपुर प्रतिनिधि के अनुसार सपा के आयोजित धरना में भाग लिये जाने से पूर्व ही कूंडा कला के पूर्व प्रधान अयूब खा गुड्डू के घर में ही कैद कर लिया। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरूवार को प्रदेश सरकार की तानाशाही के खिलाफ सपाईयों का तहसील मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पुलिस और एलआईयू विभाग के आंखों में धूल झोंककर विधायक धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर जमकर भड़ास निकाला। अंत में राज्यपाल के नाम से सम्बोधित एसडीएम और सीओ को पत्रक सौपा। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह, कुलदीप यादव, मुकेश सिंह यादव, पूर्व जिपंस अनिल सिंह यादव, अमित यादव, चाखन यादव, अहमद, बाबूलाल यादव, अंजनी सिंह, योगेन्द्र यादव चकरू आदि रहे।
Related Articles
चंदौली। बाबा कीनाराम का ४२२वां जन्मोत्सव धूमधाम से मना
Post Views: 326 चहनियां। संत शिरोमणि अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का 422 वाँ जन्मोत्सव समारोह रविवार को सूर्य की प्रथम किरण के साथ सांकेतिक रूप से धूमधाम पूर्वक मनाया गया। गांव की महिलाओं द्वारा सोहर गीत, कावरियों द्वारा किनेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा चाक चौबंद ब्यवस्था की गयी। मठ के […]
चंदौली। पूर्व विधायक ने बहेरी क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण
Post Views: 488 कमालपुर। सैयदराजा पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने रविवार को किसानों की शिकायत पर बहेरी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दैरान केंद्र पर गेंहू खरीद में धीमी गति होने व किसानों को बेवजह परेशान करने पर नाराजगी जताई। वही कहा कि सरकार की नीतियों के चलते किसानों को अपनी […]
चंदौली।मनोज, सुशील, सूर्यमुनि समेत अन्य ने किया नामांकन
Post Views: 332 चंदौली। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुई। इस दौरान सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सूर्यमुनि तिवारी कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने अपना-अपना नामांकन किया। वहीं सैयदराजा विधानसभा से सपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह डब्लू व भाजपा उम्मीदवार सुशील सिंह ने […]