News TOP STORIES अलीगढ़ उत्तर प्रदेश लखनऊ

अतरौली में राज्यपाल आनंदीबेन समेत कई बड़े नेताओं ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धाजंलि


  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा तट पर बासी घाट पर आज किया जाएगा। इसके लिए उनका पार्थिव शरीर अतरौली लाया गया। अंतिम संस्कार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यानाथ, उत्तराखंड के सीएम सहित कई कैबिनेट मंत्री शामिल हुए है। सभी ने कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि दी। वीवीआईपी के लिए नरौरा परमाणु केंद्र में चार हेलीपैड बनाए गए हैं।

-कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अतरौली पहुंची, 20 मिनट रुकने के बाद वापस लौटीं।

बाबूजी का जाना भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने जो शून्य छोड़ा है उसे भरना मुश्किल होगा। राम मंदिर के शिलान्यास समारोह के बाद उन्होंने कहा था कि उनके जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया है। राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए उन्होंने बिना सोचे-समझे सीएम पद छोड़ दिया: अमित शाह

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और वीके सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य नेताओं ने अतरौली में यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पैतृक गांव मड़ौली में मिनट रोका गया पार्थिव शरीर, पैतृक आवास पर नहीं ले जाया गया शव, अतरौली एनेक्सी के लिए रवाना हुई शव यात्रा

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार की नरौरा में बसी घाट पर तैयारी पूरी, 21 पुरोहितों की टोली कराएगी अंतिम संस्कार

-पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अतरौली ले जाया जा रहा है

-डीएम-एसएसपी ने नरौरा में डाला डेरा

शनिवार रात जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक पांडेय, एसडीएम डिबाई मोनिका सिंह सहित कई आला अधिकारी नरौरा पहुंचे। अंतिम संस्कार की व्यवस्था समेत सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अंतिम संस्कार से संबंधित आवश्यक निर्देश अधीनस्थों को दिए।

-अंतिम संस्कार में लाखों लोगों के आने की संभावना

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।