दुलहीपुर। क्षेत्र के सकूर के भट्टा नामक मोहल्ले में बरसात होते ही कई मकान जल मग्न हो जाते हैं इसके बावजूद जल निकासी के समस्या के निदान के बावत क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों का रूचि न लिया जाना दुखद विषय है। बताया जाता है कि दुलहीपुर क्षेत्र के बुनकर मजदूर बाहुल्य क्षेत्र में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। जिसमें सबसे जटिल समस्या जल निकासी है। परन्तु इस बावत आज तक कोई मास्टर प्लान बनाने की जरूरत नहीं समझी गयी दिखाई पड़ता है। बरसात में छोटे – छोटे निचले स्तर पर बने मकानों में पानी भर जाने से रोजी रोटी की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है जो जख्म पर नमक छिड़कने के समान है। लोगों का कहना है कि समस्याओं के निदान के लिए वादे तो होते हैं परन्तु वह विकास के अमली जामा नहीं पहन पाते हैं। जिससे वादा सिर्फ वादा रह जाता है और लोगों के खाते में समस्याओं से जूझना। वैसे इस क्षेत्र के लोगों को भी मतदान के समय विकास को प्राथमिकता को ध्यान में रखना चाहिए जिससे क्षेत्र में विकास की राजनीति को बढ़ावा मिले। क्षेत्रिय वासियों ने ग्राम प्रतिनिधि खण्ड विकास अधिकारी सहित जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के निदान की मांग की है।
Related Articles
चंदौली।जन कल्याण के संकल्प के साथ नये पारी का आगाज
Post Views: 423 चंदौली। जिला पंचायत चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी को धूल चटाकर जीत हासिल करने वाले जिला पंचायत सदस्य जीत का प्रमाण.पत्र लेने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उनके चेहरे पर जीत की खुशी थी। साथ ही जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध व गंभीरता भी था। अपने गांव.इलाके लौटते वक्त प्रत्याशियों […]
चंदौली। कलेक्ट्रेट में जिला योजना मंत्री ने की बैठक
Post Views: 363 चंदौली। वित्तीय वर्ष 2022-23 की जिला योजना संरचना की बैठक राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिला योजना की बैठक में जनपद हेतु कुल रु0 265.84 करोड़ धनराशि के निर्धारित […]
चंदौली। सीएचसी को केन्द्रीय मंत्री ने लिया गोद
Post Views: 365 सकलडीहा। केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री व चंदौली सांसद डा० महेन्द्रनाथ पांडेय ने सकलडीहा सीएचसी को गोंद लिया है। इसकी जानकारी होने पर भाजपाजनों में हर्ष है। गुरूवार को भाजपाईयों ने सीएचसी पहुंचकर सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। इस दौरान कोरोना मरीज और प्रसव पीडि़ताओं को विशेष प्रकार सुविधा दिलाने की […]