दिल्ली में एक सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल सकते हैं। इसके लिए एसओपी जारी कर दी गई है। एक्सपर्ट कमेटी की राय को देखते हुए इन कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। लेकिन अभी इसका औपचारिक तौर पर ऐलान किया जाना बाकी है।
एक्सपर्ट कमेटी ने दिल्ली सरकार को स्कूल खोले जाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि सबसे पहले बड़े बच्चों के लिए कक्षाओं को खोला जाए फिर उसके बाद मिडिल और प्राइमरी कक्षाएं खोली जाएं। बताते चलें कि दिल्ली में स्कूल किस तरह खोले जाएं इसको लेकर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था। इसी कमेटी ने दिल्ली में कोरोना महामारी के हालातों को देखते हुए स्कूल खोलने पर अपनी सहमति दी है।वहीं, मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले माह से कक्षा छह से आठ तक के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। सरकार ने इससे पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को 50 प्रतिशत उपस्थिति और सप्ताह में तय दिनों की शर्त के साथ फिर से खोल दिया है। उन्होंने बताया कि, ” हमने अगले महीने के मध्य से विद्यालयों (कक्षा 6 से 8 तक) को फिर से खोलने का मन बना लिया है जो कि कोरोना वायरस संक्रमण के एहतियात के कारण फिलहाल बंद हैं। लेकिन हम इसे लेकर अतिरिक्त सतर्क हैं और महामारी को देखते हुए इस पर निर्णय करेंगे।”
Post Views: 9 नई दिल्ली, । दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बीती रात आए भूकंप के झटके से लोग दहशत में आ गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में फैजाबाद से 133 किमी दूर हिंदू कुश इलाके में था। अफगानिस्तान और भारत के अलावा भूकंप के झटके तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में […]
Post Views: 16 टीकाकरण के सिलसिले में भारत बायोटेक के योगदान और प्रयासों पर बात करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा इला ने कहा है कि कोवैक्सीन के अलावा, कंपनी ने कोविड-19 के खिलाफ इंट्राजेनल वैक्सीन BBV154 भी विकसित की है. उन्होंने कहा “नेजल वैक्सीन के बाद हम कोवैक्सीन के मिश्रण पर काम कर रहे हैं, […]
Post Views: 11 नई दिल्ली, । चालू वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 10 महीने (अप्रैल-जनवरी) में ही किसी भी वित्त वर्ष में होने वाले निर्यात से अधिक निर्यात कर लिया गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-जनवरी में 335.44 अरब डॉलर का निर्यात किया गया है। इससे पहले वित्त वर्ष […]