News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल

लबपुर में बंगाल सरकार पर गरजे जेपी नड्डा, सीएम ममता पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप


  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में आठवें चरण के चुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के लबपुर निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

जेपी नड्डा ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ममता जी ने मोदी जी और अमित शाह जी के लिए जो बोला, वो बंगाल की संस्कृति है क्या? मेरे नाम के साथ ममता जी ने अनेकों अलंकार लगाएं, वो बंगाल की संस्कृति है क्या? बंगाल की संस्कृति और भाषा के रक्षक हम हैं।

सीएम ममता पर लगाया झूठ फैलाना का आरोप

बीरभूम धान की खेती के लिए प्रसिद्ध था लेकिन आज यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि ममता दीदी के कुशासन ने बीरभूम को भ्रष्टाचार, अराजकता और बम बनाने की फैक्ट्री जैसे नामों से प्रसिद्ध कर दिया है।

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि कोई टीका नहीं है, पर ममता दीदी की रिपोर्ट कहती है कि टीकाकरण की संख्या हर दिन बढ़ रही है। टीका न होने पर टीकाकरण की संख्या कैसे बढ़ सकती है? ममता दीदी झूठ फैला रही हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज सुबह सात बजे से बंगाल में सातवें चरण के चुनाव के लिए वोटिंगल हो रही है। इस दौरान 34 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है जिसमें 284 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। इन 34 विधानसभा सीटों में सबसे अहम सीट खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गृहक्षेत्र बभनीपुर की है।