सकलडीहा। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय डॉ० महेन्द्रनाथ पांडेय के गोद लेने के बाद सीएचसी पर चाक चौकबंद व्यवस्थाएं अब लोगो को आकर्षित कर रही है। यही कारण है कि अब प्राइवेट अस्पतालो की बजाय लोग सीएचसी का रुख कर रहे है। पहले से बंद पड़ी सुविधाओ को सीएचसी अधीक्षक ने प्रयास कर शुचारु रूप से शुरू करा दिया है। जिस कारण अब लोग प्रसव कराने के लिए भी सीएचसी पर आ रहे हैं। शुक्रवार को एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। चहनियां विकास खण्ड के विशुपुर गांव निवासी पूजा दीक्षित को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने आनन.फानन में सकलडीहा सीएचसी लाया। जहाँ सीएचसी अधीक्षक ने उपचार शुरू करते हुए ऑनकॉल महिला सर्जन डॉ० अंजू सिंह को बुलाया। डॉ० अंजू सिंह के नेतृत्व में महिला का सफल सीजर ऑपरेशन किया गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा० संजय यादव ने बताया कि सीएमओ डॉ० वीपी दृवेदी के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाए बेहतर हो रही है। लगभग 3 साल पहले से बंद पड़ी प्रसव की सुविधा शुरू करा दी गयी है। प्रसव के दौरान भर्ती मरीज को भोजन से लेकर सारी सुविधा मुक्त में मिल रही है। 16 जून को पहला प्रसव कराया गया था। वही दूसरा बीते शुक्रवार को कराया गया है।
Related Articles
चंदौली।सीएम के सभा को सफलता के लिए किया मंथन
Post Views: 539 चंदौली। भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की निगरानी में जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। इस दौरान 6 अक्टूबर को जनपद दौरे पर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में आगमन को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान उनके […]
चंदौली। देश के भविष्य को जिम्मेदार नागरिक बनाना हमारा कर्तव्य:शरद
Post Views: 372 चंदौली। भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा बैंक है और अपने नवोन्मेषी उत्पादों के साथ निरंतर अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखता है। देश की आर्थिक प्रगति के साथ एसबीआई इसकी सामाजिक उत्थान की ओर भी निरंतर कार्यशील रहता है। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के […]
चंदौली।ऐतिहासिक बहुमत से सत्ता में आ रही सपा:अखिलेश
Post Views: 496 चंदौली। सपा प्रमुख व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पालीटेक्निक कालेज के ग्राउंड पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव जनता लड़ रही है। पहले चरण में चुनाव में ही जनता ने सरकार को अपनी वोट के ताकत का ऐहसास करा दिया […]